लाइव टीवी

Vastu tips for self confidence: करियर में आत्मविश्वास की कमी बन रही है बाधा, जरूर अपनाए ये आसान वास्तु टिप्स

Updated Jun 22, 2021 | 23:58 IST

Vastu Tips for Self confidence: करियर हो या जीवन दोनों में आगे बढ़ने के लिए आत्मविश्वास बहुत जरूरी है। ऐसे में वास्तुशास्त्र के अनुसार जानते हैं आत्मविश्वास मजबूत बनाने के आसान उपाय।

Loading ...
vastu tips for confidence, कॉन्फिडेंस लेवल कैसे बढ़ाये
मुख्य बातें
  • आत्मविश्वास की कमी सफलता में डालती है बाधा।
  • दाहिने हाथ की अनामिका अंगुली में सोने का छल्ला पहनने से बढ़ता है आत्मविश्वास।
  • उगते सूरज की ओर मुख कर ध्यान लगाने से बढ़ता है आत्मविश्वास।

नई दिल्ली. एक सफल व्यक्ति की बुनियाद उसकी योग्यता, ज्ञान, विचारों और आत्मविश्वास पर टिकी होती है। बहुत से व्यक्ति अच्छी योग्यता और ज्ञान होने के बावजूद अपने व्यवसाय या नौकरी में सफल नहीं हो पाते, इसकी वजह उनमें आत्मविश्वास की कमी होती है। 

करियर हो या जीवन दोनों में आगे बढ़ने के लिए आत्मविश्वास बहुत जरूरी है, लेकिन अगर किसी व्यक्ति में आत्मविश्वास की कमी हो जाए तो उसे बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वास्तुशासात्र के अनुसार कुछ उपाय से आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे और आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकेगी।

आत्मविश्वास मजबूत बनाने के वास्तु टिप्स

  1. दाहिने हाथ की अनामिका अंगुली में सोने का छल्ला पहनें। इससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप आसानी से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे।
  2. वास्तुशास्त्र के अनुसार रोज सुबह सूर्य भगवान को जल अर्पित करें और पांच मिनट तक दोनों हांथ जोड़कर उगते सूरज पर ध्यान लगाएं। इससे आपके आत्मविश्वास में तेजी से वृद्धि होगी और आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे।
  3. सूरजमुखी के पौधे को पूर्व दिशा में रखें, इससे आपके आत्मशक्ति में बढ़ोत्तरी होगी। वास्तुशासात्र के अनुसार सूरजमुखी का फूल घर के पूर्व दिशा में लगाना आत्मविश्वास मजबूत बनाने के लिए सबसे कारगार उपाय है।
  4.  रविवार के दिन सुबह उठकर सूर्यदेव को प्रणाम कर घर के बड़ों का आशीर्वाद लें और उन्हें मिठाई खिलाएं। इससे आपके आत्मविश्वास में तेजी से बढ़ोत्तरी होगी।
  5. वास्तुशास्त्र के मुताबिक भोजन करने के लिए पूर्व और उत्तर दिशा शुभ होता है। इस दिशा में मुख करके भोजन करने से आपका आत्मविश्वास मजबूत होता है। क्योंकि इस दिशा को अग्नि का स्थान माना गया है।
  6. पूर्व दिशा में हरा और पीला रंग शुभ होता है। इस दिशा में हरे और पीले रंग का इस्तेमाल करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल