लाइव टीवी

Sindoor ke Upay Totke: सिंदूर के इन उपायों से दूर हो सकती है पैसे की तंगी, सफलता पाने के लिए आजमाएं ये टोटके

Updated Jun 22, 2022 | 13:23 IST

Sindoor ke Upay, Sindoor ke Totke, Vastu Tips: सिंदूर सुहागिन महिलाओं के श्रृंगार का एक अहम हिस्सा होता है। वास्तु शास्त्र में सिंदूर के कुछ उपायों को करने से ना केवल मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है, बल्कि जीवन में सुख शांति भी बनी रहती हैं। जानें सिंदूर से जुड़े उपाय टोटके।

Loading ...
सिंदूर के वास्तु उपाय
मुख्य बातें
  • सिंदूर सुहागिन महिलाओं के श्रृंगार का एक अहम हिस्सा होता है
  • वास्तु शास्त्र में सिंदूर के कुछ उपायों को करने से माता लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं
  • जानें सिंदूर के उपाय टोटके जो वास्तु में भी बताए गए हैं

Sindoor ke Upay: हिंदू धर्म में सिंदूर को विशेष दर्जा दिया गया है। भारत में बहुत सारी धार्मिक कार्यों में भी सिंदूर का उपयोग किया जाता है। सुहागिन महिलाओं का जीवन तो सिंदूर के बिना अधूरा होता है। लेकिन क्या आप जानते है, धार्मिक कार्यों के अलावा सिंदूर का उपयोग टोटके के रूप में भी किया जाता है। अगर नहीं, तो आइए आज हम आपको सिंदूर के कुछ ऐसे वास्तु उपाय बताते हैं, जिसे अपनाकर आप आर्थिक समस्याओं से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

सिंदूर के वास्तु उपाय-टोटके 

1. आर्थिक समस्या से मिलेगी मुक्ति 

वास्तु शास्त्र के अनुसार सिंदूर के इस उपायों को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती । यदि आपका व्यापार मंद चल रहा हो, तो आप एकाक्षी नारियल पर सिंदूर लगाकर उसे लाल कपड़े से बांधकर उसकी पूजा करें। पूजा करते समय मां लक्ष्मी का स्मरण करें। नारियल को व्यवसाय के स्थल पर सुरक्षित रख दें। ऐसा करने से पैसा से जुड़ी समस्या आपकी बहुत हद तक दूर हो सकती है।

Also Read: जिन महिलाओं में होते हैं ये चार खास गुण, बदल देती हैं परिवार की किस्‍मत

2.  नौकरी और परीक्षा में मिल सकती है सफलता

वास्तुशास्त्र के अनुसार गणेश जी को सिंदूर दान करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। ऐसा करने से आपको परीक्षा में सफलता मिल सकती है। यदि आपके चरणों में अर्पित करना है करना होगा नौकरी संबंधित समस्या दूर हो सकती है। यदि आप नौकरी में तरक्की पाना चाहते है, तो आप शुक्ल पक्ष के गुरूवार को पीले वस्त्र में सिंदूर से 63 नंबर लिखकर माता लक्ष्मी के चरणों में अर्पित कर दें। ऐसा आपको तीन गुरुवार तक करना होगा। इससे आपकी नौकरी संबंधित समस्या दूर हो सकती है।

Ashadha Mahine ke Upay: आषाढ़ महीने में कर लें ये काम, खुल जाएंगे बंद किस्मत के ताले

3. घर के दोषों को करें दूर

यदि आप सिंदूर और तेल को मिलाकर दरवाजे पर लगाएं, तो आपके घर की अशांति हमेशा के लिए दूर हो सकती है। आप घर के दोषों से मुक्त हो सकते है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से घर में किसी प्रकार की नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं कर पाती है। घर की सभी समस्याएं हमेशा के लिए खत्म हो जाती हैं।

4. ऐसा करने से शनिदेव होते हैं प्रसन्न

वास्तु शास्त्र के अनुसार सिंदूर में तेल लगाने से शनिदेव बेहद प्रसन्न होते है। यदि आप ऐसा करें, तो आप खुद को बुरी नजरों से बचा सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर के दरवाजे पर सिंदूर लगाने से माता लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं।

5. पति पत्नी के बीच बढ़ सकता है प्रेम

वास्तु शास्त्र के अनुसार रात को सोने से पहले पति अपनी पत्नी के तकिया के नीचे सिंदूर की एक पुड़िया रख दे और पत्नी अपने पति के तकिया के नीचे कपूर की टिकिया रखें और अगले दिन सिंदूर को घर से बाहर फेंक दे और कपूर को जला दें, तो इससे दोनों के बीच का प्यार और भी बढ़ सकता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल