लाइव टीवी

Vaastu shastra Fragrance Tips: वस्तु-समस्याओं के अनुसार घर में फैलाएं सुगंध, खुशबू से भी दूर होता है दोष

Updated Jun 14, 2020 | 08:08 IST

Vaastu shastra, Vastu tips part 11, Vastu and Fragrance : खुशबू मन और मस्तिष्क को खुशनुमा बना देती है। शायद ही आपको पता हो कि सुगंध वास्तु दोषों को खत्म करने के लिए भी बहुत काम आती है।

Loading ...
Vasstu Tips About Fragrance, खुशबू से दूर होता है वास्तुदोष
मुख्य बातें
  • खुशबू से घर से नकारात्मक शक्तियां भी दूर होती हैं
  • हमेशा अपनी पसंद की सुगंध ही इस्तेमाल करें
  • सुगंध से मन-मस्तिष्क होते हैं रिलेक्स

सुगंधित अगरबत्तियां, दीप, तेल आदि राजा-महाराजाओं के समय में भी प्रयोग होते हैं। इनका प्रयोग केवल उनके आनंद या माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए ही नहीं होता था, बल्कि इसका प्रयोग नकारात्मक शक्तियों और वास्तुदोष से महल या किले को मुक्त करने के लिए भी किया जाता था। खुशबू मस्तिष्क में प्रसन्नता और मन को हल्का रखने वाली तरंगों को विकसित करती है और साथ ही ये घर में व्यक्ति के जीवन में परिक्षित होने वाले दोषों को भी दूर करने का काम करती है। सुगंध की शक्ति इस बात से भी समझी जा सकती है कि इनका प्रयोग चिकित्सा के रूप में भी किया जाता है। तो आइए जानें सुगंध किस तरह से वास्तु दोष दूर करता है।

ऐसी खुशबू लें, जो आपको भाती हो

वास्तु शास्त्र में सुंगध को दोष निवारक माना गया है, लेकिन इसके लिए जरूरी ये है कि वह सुगंध आपको पसंद हो। वास्तु में केवल वही सुगंधों की ही सिफारिश की जाती है, जो प्रथम प्रभाव में आपके मन को अच्‍छी लगें। इसलिए जो सुगंध आपको पसंद न हो उससे दूर रहें और अपनी मन पसंद सुगंध को प्राथमिकता दें।

विवाह संकट से बचने के लिए पीले फूल की सुगंध अपनाएं

वास्तु में पीले फूल से मिलने वाली सुंगध विवाह से जुड़े हर सकंट को दूर करने में कारगर होता है। गेंदा, पियोनिया या अन्य कोई पीला फूल जिसकी खूशबू आपको पसंद हो आप अपने कमरे में उसे रखें या जिन लोगों का विवाह नहीं हो पा रहा उनके कमरे में पीले फूल की खुशबू जरूर फैलाएं। इसके लिए जरूरी नहीं कि फूल ही हो फूल की खुशबू वाला ऐसेंस, रूमफ्रेशनर या तेल भी हो सकता है। पीले फूल की महक मन और मस्तिष्क को रिलेक्स करती है और मन में प्रेम भावना का भी विकास करती है। साथ ही इसका वास्तु असर भी होता है। विवाह प्रस्ताव आने लगते हैं।

नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए

यदि घर में बहुत ज्यादा नकारात्मक ऊर्जा हो या घर के परिवार के सदस्य हमेशा नकारात्मक बातें करते हों तो घर में हमेशा उनकी पसंद की खूशबू का इस्तेमाल करें। इसके लिए सेंटेड कैंडिल, फूल, रूम फ्रेशनर या अगरबत्ती आदि का प्रयोग कर सकते हैं। इससे उनके मन से बुरे विचार निलेंगे और घर से भी नकारात्मकता दूर होगी।

घर में रहता हो तनाव का माहौल

कई बार घर में घुसते ही तनाव सा महसूस होने लगता है या घर के सदस्य के व्यवहार के कारण तनाव का माहौल बना रहता है। ऐसे में भी खुशबू जादू सा कमाल दिखाता है। घर के मुखिया के पसंद की कोई भी खुशबू घर में इस्तेमाल करें। साथ ही पूजा में चंदन की अगरबत्ती या भीनी-भीनी खुशबू वाली धूप व अगरबत्ती का प्रयोग ज्यादा करें।

बीमारियों को दूर करने के लिए

घर में यदि बार-बार बीमारिया हों या घर का सदस्य लंबे समय तक बीमार हो तो घर में कपूर जलाना चाहिए। इसकी सुगंध के दो फायदे होंगे। पहला फायदा इसक सुगंध काफी अच्छी होती है दूसरे ये हानिकारक मच्छर-मक्खी और बैक्टिरिया आदि को भी दूर करता है।

बेडरूम में मोगरे खुशबू इस्तेमाल करें

वैवाहिक जीवन में यदि सुख न हो तो अपने बेडरूम में मोगरे की खुशबू का प्रयोग जरूर करें। मोगरा मन मस्तिष्क को मदमस्त करता है और यही कारण है कि जूड़े में मोगरे के फूल ही महिलाएं पहनती हैं। ये प्रेम भावना को बढ़ता है।

सकारात्मकता बढ़ाने के लिए

घर में सकारात्मकता बढ़ाने के लिए हवन सामग्री को  जलाएं और इसका धूप हर कमरे में फैलाएं। चाहें तो इसमें लोहबान या गुग्गल भी प्रयोग कर सकते हैं।  

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल