लाइव टीवी

Vastu Tips: स्टूडेंस के लिए बेहद खास हैं ये वास्तु टिप्स, एग्जाम का रिजल्ट भी होगा बेहतर

Updated Feb 04, 2021 | 21:21 IST

कई बार एग्जाम की तैयारी करने में आप जी-जान लगा देते हैं, लेकिन रिजल्ट उतना अच्छा नहीं होता जितनी आप महनत करते हैं। इसलिए हम आपको कुछ ऐसी वास्तु टिप्स के बारे में बताएंगे जिनसे आप पढ़ाई में सक्सेस हो सकते हैं।

Loading ...
फाइल फोटो
मुख्य बातें
  • ब्रह्म मुहूर्त होता है पढ़ाई के लिए अच्छा समय
  • पढ़ते समय पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ रखें मुंह
  • किताबों को कवर लगाकर सेल्फ में रखें

Vastu Tips For Students: एग्जाम में अच्छा रिजल्ट पाने की इच्छा तो सभी को होती है। वास्तु के अनुसार अगर आप पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके पढ़ते हैं तो ऐसा करने से बुध, सूर्य और गुरु की कृपा बनी रहती है और पढ़ाई में सफलता मिलती है। यहां हम आपको कुछ ऐसी वास्तु टिप्स के बारे में बताएंगे, जिससे आपको परीक्षा में बेहतर परिणाम मिल सकता है। पढ़ाई की टेबल को कॉपी किताबों से भरी न रखें। टेबल पर एक ग्लोब जरुर रखें और बीच-बीच में उसे घुमाते रहें। अस्त व्यस्त और भरी हुई टेबल पर पढ़ने में मन लगने की संभावना कम होती है।

किताबों को कवर लगाकर सेल्फ में रखें अगर हो पाए ते ऐसा सेल्फ बनाएं जिसमें से किताबें सेल्फ खोलने पर ही नजर आए। एक साथ रखी खुली किताबें दिमाग की ऊर्जा को प्रभावित करती हैं। पढ़ाई के कमरे में कम रोशनी में बिल्कुल न पढ़े, इससे आंखो पर असर होता है। इसलिए सहज रोशनी की व्यवस्था बनाएं।

जरुरत से अलग चीजें न रखें

पढ़ाई के कमरे में जरुरत से अलग चीजें और भारी सामान न रखें। कमरा हल्का और खाली दिखना चाहिए। कमरे में डबल बेड जैसा बिस्तर न रखें और सोते टाइम पूर्व दिशा की तरफ सिर करके सोयें।

पढ़ाई के लिए सबसे अच्छा समय ब्रह्म मुहूर्त में होता है। इसलिए सूर्योदय से पहले पढ़ाई करनी चाहिए  क्योकि बह लंबे समय तक हमें याद रहती है। लंबे समय तक पढ़ाई न करें। 40 मिनट का एक सेशन बनाएं और इसके बाद कम से कम 10 मिनट का ब्रेक लें।            

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल