लाइव टीवी

Vaastu shastra: घर में हो वास्तु दोष, घोड़े की नाल और स्वास्तिक का करें प्रयोग

Updated May 10, 2020 | 08:20 IST

Vastu Dosha Prevention : घर में वास्तु दोष हो तो उसमें रहने वाले लोगों को खराब स्वास्थ्य, तरक्की रुकने और धन हानि का सामना करना पड़ता है। वास्तु के कुछ उपाय इन संकटों से बचा सकते हैं।                      

Loading ...
वास्तुदोष दूर करने के जानें उपाय
मुख्य बातें
  • घर में दक्षिण दिशा में सोने का बेड होना चाहिए
  • मुख्य द्वार पर सिंदूर का बड़ा स्वास्तिक चिन्ह बनाएं
  • घर के हॉल में पर्वत का चित्र लगाएं

Vastu Shastra: वास्तु दोष केवल दरवाजे, खिड़की या पानी के स्रोत का सही न होना ही नहीं होता, बल्कि सही दिशा में न सोना, कचरे के डिब्बे को गलत जगह रखना या रोशनी का सही न होना भी होता है।

वास्तु दोष को पता करना और उसका उपचार करना बहुत जरूरी होता है। यदि घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश ज्यादा हो रही हों तो कुछ चीजें घर में जरूर ला कर रखनी चाहिए। वास्तु निवारण के लिए जरूरी नहीं कि तोड़-फोड़ की जाए बल्कि कुछ बदलाव करके भी वास्तु दोष को दूर किया जा सकता है।

इन छोटे और आसान उपायों से दूर करें घर का वास्तु दोष

  1. घर में वास्तु दोष दूर करने के लिए सबसे पहले अपने सोने की दिशा पर ध्यान दें। घर में दक्षिण दिशा में सोने का बेड होना चाहिए। इससे आपके स्वभाव में सकारात्मक बदलाव होगा। कभी भी सोते समय सिर को पश्चिम दिशा में रखें।
  2. घर में यदि कचरा इक्ट्ठा करने की आदत हो तो उसे बदल दें। साथ ही घर में कचरे का डिब्बा कभी उतर पूर्व में न रखें। इतना ही नहीं बेकार की वस्तुए भी ऐसी जगह नहीं होनी चाहिए।
  3. घोड़े की नाल आपके घर में नकारात्मक शक्तियों को घुसने से रोकता है। काले घोड़े की नाल को अपने मुख्य द्वार पर लटका दें। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
  4. घर की सुख, शांति व समृद्धि की कमी हो तो अपने किचन के अग्निकोण में बल्ब लगा दें। इससे घर का वास्तु दूर हो जाएगा।
  5. घर के मुख्य द्वार पर सिंदूर का बड़ा स्वास्तिक चिन्ह बनाएं। ये चिन्ह आपके घर मे सुख और समृद्धि का वास कराएगा।
  6. घर के पूर्व कोने में टॉयलेट है तो सीट को इस तरह लगाएं कि उस पर उत्तर या दक्षिण की और मुंह करके बैठ सके और यदि ऐसा संभव न हो तो सीट के सामने शीशा लगवा दें, जिसमें आप नजर आएं।
  7. घर में वास्तुदोष दूर करने के लिए रामायण या सुंदरकांड का पाठ करें।
  8. घर में जब भी पूजा करें तो कलश उत्तर-पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए। कलश कोशिश करें कि मिट्टी का ही हो।
  9. घर में यदि तरक्की का माहौल न हो या प्रमोशन आदि न हो रहा हो तो अपने घर के हॉल में या जहां आप बैठते है वहां पीछे पर्वत का चित्र लगाएं। ये आत्मविश्वास और इच्छा शक्ति बढ़ाने वाला होता है।

घर में वास्तु दोष और नकारात्मक शक्तियों को दूर रखने के लिए रोज शाम को लोहबान का धूप दिखाएं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल