लाइव टीवी

Vastu Shastra For Garden: वास्तु के अनुसार ऐसे सजाएं घर की बगिया, जानें किस दिशा में रखें पेड़-पौधे 

Updated Nov 25, 2019 | 11:04 IST | Ritu

घर में लोग बहुत से पौधे (Plants) लगाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पौधों की लागने कि दिशा (direction) और स्थान (Place) भी वास्तु शास्त्र (Vastu) में तय है। गलत जगह पर लगे पौधे नकारात्मक प्रभाव देते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Plants
मुख्य बातें
  • छोटे पौधे ईशानकोण पर लगाएं
  • बड़े पौधे दक्षिण दिशा में लगाएं
  • बोनसाई को घर में लगाने से बचें

यदि आपने भी अपने घर के अंदर पौधे लगाए हैं तो आपको वास्तु का ज्ञान होना जरूरी है। कई बार हम घर में पौधों को इसलिए लगाते हैं कि उनसे घर में सकारत्मकता और खुशिया आएंगी, लेकिन कई बार पौधे अपना प्रभाव नहीं दिखाते। ऐसा भी होता है कि घर में पौधे लगाने के बाद भी नकारात्मक प्रभाव बढ़ता ही रहता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पौधों की जगह या दिशा सही नहीं होती। वास्तु शास्त्र में जिस तरह से घर की दीवार, दरवाजे और खिड़कियों के लिए दिशा निर्धारित है, उसी प्रकार पौधों के आकार-प्रकार और साइज के अनुसार उनकी दिशा और स्थान भी तय हैं। यदि आप जानकारी के अभाव

में इन्हें गलत दिशा में लगाते हैं तो इन पौधों से नकरात्मकता बढ़ती है। तो आइए वास्तु के अनुसार किस तरह के पौधे कहां लगाने चाहिए जानें। वास्तु के अनुसार जानें, पौधों का स्थान कहां होना चाहिये... 

घर की इस दिशा में लगाएं पेड़-पौधे, बढ़ जाएगी तरक्की

1. छोटे पौधे: आपको घर में यदि छोटे पौधे लगाने हैं तो उन्हें पूर्व, उत्तर या ईशानकोण पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से घर में खुशियां आती हैं।

2. यहां न लगाएं छोटे पौधे : घर के दक्षिण या पश्चिम दिशा में छोटे पौधों को न लगाएं।

3. बड़े पौधे : बड़े या बहुत लंबे पेड़ या पौधे हमेशा आपको अपने घर के दक्षिण या पश्चिम दिशा में लगाने चाहिए। ऐसा करना घर में मौजूद नकरात्मकता को दूर होती है।

4. यहां बड़े पौधे न लगाएं : ऊँचे, बड़े, लंबे या घने पेड़ कभी भी पूर्व, उत्तर या ईशानकोण में नहीं लगाना चाहिए। ईशान कोण भगवान के लिए होता है और इस स्थान को हमेशा खाली रखना चाहिए। यहां छोटे पौधे ही लगाएं।

5. इन पौधों का घर में नहीं होता स्थान : आपको अपने घर में कभी भी कांटेदार या नुकीली पत्तियों वाले पौधे नहीं लगाने चाहिए। इन पौधों का यदि शौक है तो आप इसे घर से बाहर लगा सकते हैं। इस लिए कैक्टस आदि घर में लगाने से बचें।

6. बोनसाई से रहे दूर: ये बात सच है कि बोनसाई देखने में बहुत ही सुंदर लगते हैं, लेकिन इसे घर में नहीं लगाएं क्योंकि वास्तु के अनुसार ये घर का विकास रोकने वाला होता है।

तो अब घर में जब भी पौधे लाएं उसे वास्तु के अनुसार ही सजाएं। बोनसाई और कैक्टस को घर के बाहर लगाएं।
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल