लाइव टीवी

Vastu Tips: क्या आपके घर में नहीं रुकता धन? तो पढ़ लें कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां

Updated Feb 23, 2020 | 06:16 IST

Vastu tips In hindi part 1: अगर आपके घर में खर्चे बहुत ज्यादा हैं और पैसा नहीं रुकता है तो हम आपको बता रहे हैं ये वास्तु टिप्स।

Loading ...
Vastu Tips
मुख्य बातें
  • घर में शांति के लिए रंग- बिरंगी मच्छलियों को पालें
  • घर में बंद घड़ी रखना होता है अशुभ
  • घर के मुख्य द्वार के पास कभी न रखें जूते-चप्पल

वास्तुशास्त्र में धन आगमन और जाने के बारे में बहुत ही विस्तार से बताया गया है। किन कारणों से धन घर में नहीं टिकता या किन कारणों से पैसा घर में आते ही निकल जाता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि घर में वस्तुओं को रखने कि दशा और दिशा आपके घर के खर्च को घटाती और बढ़ाती है। इसलिए यदि आपके घर में आमदनी से ज्यादा खर्च हो रहा हो तो आपको वास्तु के कुछ नियमों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। वास्तु के अनुसार यदि वस्तुओं को व्यवस्थित किया जाए तो घर के खर्चों को कम किया जा सकता है। आइए जानें क्या हैं ये खर्च करने के कुछ वास्तु नियम।

- घर में कभी भी किसी भी तरह का टूट बर्तन ना रखें। टूटे बर्तन नकारात्मक ऊर्जा का कारण होते हैं। इससे आर्थिक संकट होना तय है। कप का ऊपरी सिरा टूटा हो या स्टील के गिलास में क्रैक आ गया हो तो उसे तुरंत हटा दें।

- याद रखें घर के मुख्य द्वार के आगे जूते-चप्पल कभी नहीं रखने चाहिए। ये सकारात्मक ऊर्जा को घर में आने से रोक देते हैं। ऐसा करना घर में मनहूसियत का कारण बनता है। साथ ही ऐसे घर में बीमारियां भी खूब होती हैं और रुपये पैसे का बड़ा हिस्सा बीमारियों में खर्च होता है।

- अपने घर में पूर्व दिशा में एक्वेयरियम जरूर रखें जिसमें रंग बिरंगी मछलियां हों। ये घर की आर्थिक स्थिति ही नहीं घर की शांति के लिए भी अच्छा होता है। वास्तु के अनुसार, मछली के टैंक या मछलीघर को दूसरे कमरे में रहने वाले कमरे के दक्षिण-पूर्वी दिशा में या उत्तर दिशा में रखना चाहिए।

- घर में कभी बंद घड़ी न रखें। बंद घड़ियां घर के विकास को रोक देती हैं। बंद घड़ी के कारण घर में सब कुछ स्थित हो जाता है और धन का आगमन भी रुक जाता है।

- बेडरूम की खिड़कियां हमेशा बंद रखने की आदत को बदल दें। हर दिन घर की खिड़कियों को जरूर खोलें। जो घर हमेशा बंद रहता है वहां रोग, मनहूसियत, मानिसक दिक्कतें और धन हानि की संभावना बनी रहती है। घर में धूप और रोशनी सही तरीके से आने दें।

- यदि घर में किसी भी तरह का वास्तु दोष हो तो मुख्य द्वार पर पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा या तस्वीर जरूर लगाएं। साथ ही गणपति जी भी मुख्यद्वार पर स्थापित करें।

- घर के मुखिया के बेडरूम के मेन गेट के सामने वाली दीवार के बीच हमेशा खाली रखें। वहां कोई भारी भरकम चीज न रखें, क्योंकि ये दीवार भाग्य की दीवार मानी जाती हैं।

- घर में तुलसी का पौधा जरूर होना चाहिए। पूर्व या उत्तर दिशा में तुलसी को रखना चाहिए और रोज सुबह तुलसी को जल अर्पित करें। शाम को तुलसी के पास दीपक जलाएं। जिसने धन और समृद्धि में वृद्धि होती है।

वास्तु के इन नियमों का पालन करने से आपके घर का खर्च भी कम हो जाएगा और पैसा भी घर में रुका रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल