लाइव टीवी

Vastu Tips : घर की दीवार पर इस जगह लगाएं घड़ी, वरना बिगड़ सकता है आने वाला समय 

Updated Aug 11, 2019 | 08:56 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

घड़ी अगर सही हो तो किस्मत भी सही चलती है, इसलिए अपने घर में जब भी घड़ी लगाएं उसकी दिशा पर ध्यान जरूर दें। गलत दिशा में लगी घड़ी आपके किस्मत को बिगाड़ सकती है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Clock

जिस तरह से दिशाओं, खिड़की-दरवाजे या किसी विशेष वस्तु को रखने के लिए विशेष स्थान वास्तु में निर्धारित है ठीक उसी तरह से घड़ी के लिए भी दिश का सही होना जरूरी है। वास्तु के अनुसार गलत दिशा में यदि घड़ी हो तो आपके भाग्य पर भी इसका दुष्प्रभाव पड़ने लगता है। इतना ही नहीं घड़ी की दिशा भी आपके कार्य, प्रगति और संबंधों को प्रभावित करता है।

बंद घड़ी कभी भी न रहने दें घरों में
घड़ी अगर बंद हो गई हो तो उसे तुरंत बदल दें या उसकी बैटरी बदल कर चालू कर दें। कभी भी घर में बंद घड़ी को नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार बंद घड़ी घर के विकास और खुशियों पर ग्रहण बन जाती हैं। इसलिए घड़ी का टिक-टिक करने रहना जरूरी है। तो आइए जानें वास्तु के अनुसार घड़ी कि सही दिशा कौन् सी होती है और किस दिशा में घड़ी लगाने का क्या प्रभाव पड़ता है।

दक्षिण दिशा में लगी घडी भाग्य बनाती है कमजोर
घर में यदि घड़ी दक्षिण दिशा में घड़ी लगाई है तो इसका मतलब ये है कि आप अपने भाग्य को खुद कमजोर कर रहे हें। ये घर में निगेटिविटी को बढ़ावा देता है और इससे आपका मन अशांत, परेशान और चिड़चिड़ा बना रहेगा। ये आपके घर में आपसी संबंधों पर भी बुरा असर डालता है। मतभेद बढ़ेंगे और घर में तनाव का माहौल रहेगा।

पूर्व दिशा में
यदि आप घड़ी को पूर्व दिशा में लगाते हैं तो ये सबसे उत्तम स्थान होगा। इस दिशा में घ़डी को लगाना आपकी तरक्की की राह को खोलता है। इतना ही नहीं ये आपके शनि और मंगल को बलवान बनाता है। ये दोनों ही ग्रह यदि बलवान हो तो किस्मत भी बलवान हो जाती है। घर में आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। पढ़ने वालों बच्चों को भी अपने कमरे में पूर्व दिशा में ही घड़ी लगाने चाहिए।

उत्तर दिशा
उत्तर दिशा में भी आप घड़ी को लगा सकते हैं। ये दिशा भी तीन ग्रहों को बलवान बनाती है जिससे घर की प्रगति होती है। इस दिशा में घड़ी लगाने से सूर्य, राहु और शनि तीनों ही सशक्त बनते हैं और इनके सशक्त होने का मतलब है आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा,घर में तरक्की के रास्ते खुलते हैं, और घर में सुख और समृद्धि का वास होगा। लेकिन याद रखें घड़ी को कभी टीवी के ऊपर न टांगे क्योंकि ऐसा कर के आप खुद को आलसी और डिप्रेशन का शिकार बनाएंगे।

पश्चिम दिशा में
पश्चिम दिशा में घड़ी लगाना भी सही होता है। ऐसा कर के आपको आगे बढ़ने के मौके मिलते रहेंगे और घर में शांति बनी रहेगी। लेकिन याद रखें घड़ी हमेशा सयम पर होनी चाहिए न आगे न पीछे।

दरवाजे पर भी न लगाएं घड़ी
घर का मुख्य द्वार गणपति जी के लिए निर्धारित होता है, लेकिन अगर इस जगह पर आप घड़ी लगा दें तो यह सही नहीं होगा। इससे घर में तनाव और अशुभ होने का खतरा बना रहता है। यदि आपने भी घर में गलत दिशा या जगह पर घड़ी लगा दी है तो आप उसे आज सही दिशा में लगा दें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल