लाइव टीवी

Clock Vastu: एक दीवार घड़ी बदल सकती है आपकी तकदीर, वास्तु शास्त्र से जानें इसकी सही दिशा और फायदे

Updated Jun 13, 2020 | 16:56 IST

Wall Clock Vastu Tips: दीवार पर लटकी एक घड़ी हमारे लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है। आइए जानें वास्तुशास्त्र के नियमों के अनुसार घड़ी को कैसे और किस स्थान पर लगाएं...

Loading ...
Wall Clock Vastu Tips
मुख्य बातें
  • बहुत जरूरी होता कि घड़ी सही दिशा में सही जगह लगाी हो।
  • घड़ी का स्थान हमारे घर / कार्यालय में सही स्थान पर होना बहुत जरूरी है।
  • जिस तरह से घड़ी हमारे घरों या ऑफिस में लगी होगी वैसी ही हमारी प्रगति होगी।

हम सभी वास्तु शास्त्र के अनगिनत लाभों के बारे में जानते हैं। जैसा कि मुख्य द्वार किस तरह हो, बेडरूम, लिविंग रूम, किचन या किचन के अंदर सेटिंग आदि सभी वास्तु शास्त्र में बहुत मायने रखती है। ऐसा ही एक बहुत जरूरी काम होता हमारे घर में लगी घड़ी का सही दिशा में सही जगह लगा होगा। घड़ी का स्थान हमारे घर / कार्यालय में सही होना बहुत जरूरी है। जबकि हम घड़ी के वास्तु शास्त्र पर कुछ खास ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन ये बहुत जरूरी इसलिए है क्योंकि घड़ी जिस तरह से हमारे घरों या ऑफिस में लगी होगी वैसी ही हमारी प्रगति होगी। जी हां, दीवार पर लटकी एक घड़ी हमारे लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है। तो आइए आज एक नजर डालते हैं वास्तुशास्त्र के नियमों के अनुसार घड़ी को कैसे स्थान दें। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार कैसे लगाएं दीवार पर घड़ी

वास्तु शास्त्र के अनुसार हमेशा जो चीजें चलती हैं वो एक तरह की एनर्जी जनरेट करती हैं, वो भी दिशा और जगह के अनुसार। इसीलिए उन्हें सही डायरेक्शन में अपने फायदे के लिए लगाना बेहद जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार हमेशा दीवार घड़ी उत्तर और पूर्व दिशा में लगानी चाहिए। उत्तर में घड़ी करियर और धन के लिए फायदेमंद होती है। साथ ही पूर्व दिशा में एजुकेशन और फैमिली के लिए घड़ी लगाना अच्छा होता है।

उत्तर में क्यों?
उत्तर में घड़ी रखने से फायदा होता है क्योंकि वो बुध ग्रह (व्यापार का ग्रह) की दिशा है। साथ ही यह धन की दिशा (भगवान कुबेर और भगवान गणेश की दिशा) कहलाती है। इससे व्यापार या करियर के अवसर प्राप्त करने में मदद मिलती है।
किस तरह की घड़ी उत्तर में लगाएं?
मेटालिक घड़ी (ग्रे / व्हाइट) जो हर घंटे मधुर ध्वनि / झंकार बनाता उसे लगाना है।  फेंगशुई के अनुसार इससे अतिरिक्त लाभ होगा। 

पूरब में क्यों?
पूर्व दिशा में ग्रह सूर्य द्वारा शासित दिशा है। पूर्व में घड़ी लगाने से हमारे द्वारा किए जाने वाले कर्मों में गुणवत्ता आती है। जैसे- यदि हम पूर्व की ओर मुख करके अध्ययन या कार्य करते हैं, तो यह हमारी शिक्षा या कार्य की गुणवत्ता में सुधार करता है। पूर्व में घड़ी लगाने से हमारे काम में गुणवत्ता का स्तर सुधरेगा और यह परिवार के लिए अच्छा होता है। 
किस तरह की घड़ी लगाएं?
पूर्व दिशा में लकड़ी से बनी घड़ी लगाने से परिवार में विकास और हमारे काम में गुणवत्ता आती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल