लाइव टीवी

Chaitra Navratri 2020: नवरात्रि में चौथे दिन किया जाता है मां कूष्मांडा का पूजन, आरती कर माता को करें प्रसन्न

Updated Mar 28, 2020 | 10:06 IST |

Maa Kushmanda Aarti Video: नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों का पूजन किया जाता है। चौथे दिन माता कूष्मांडा का व्रत किया जाता है। इस वीडियो में मां कूष्मांडा की आरती देख सकते हैं।

Loading ...

चैत्र नवरात्रि में चौथा दिन माता कूष्मांडा का होता है। इस दिन माता का विशेष पूजन किया जाता है। आठ भुजाओं के रूप में मां कूष्मांडा अपने भक्तों के सभी दुख दूर करती हैं। मां दुर्गा ने असुरों और दुष्टों का अंत करने के लिए कूष्मांडा रूप धारण किया था। माता का पूजन करने से धर्य और एकांत की शक्ति पहचानने में मदद होती है। मां कूष्मांडा के पूजन में लाल फूलों को अर्पित करना शुभ माना जाता है। नवरात्रि में देवी पूजन करने वाले भक्त इस दिन माता की व्रत कथा का पाठ करने के पश्चात मां कूष्मांडा की आरती जरूर गाएं। इस वीडियो में मां कूष्मांडा की आरती देख सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल