लाइव टीवी

Mata Laxmi Vrat Katha: जानें क्यों किया जाता है माता लक्ष्मी का व्रत, धन की देवी कैसे होती हैं प्रसन्न

Updated Apr 02, 2020 | 16:01 IST |

Shukrvaar Lakshmi Maa Kahani Video: शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी का विशेष पूजन किया जाता है। इस दिन व्रत करने से घर में धन-धान्य की समस्या का अंत होता है। माता लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है।

Loading ...

हिंदू धर्म के अनुसार सप्ताह का हर दिन देवी-देवता को समर्पित किया जाता है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी का विशेष पूजन किया जाता है। मां लक्ष्मी के पूजन में रोली, इत्र, लाल वस्त्र और लाल फूल अर्पित किए जाते हैं। मां लक्ष्मी का पूजन करने से घर में धन-धान्य की समस्या का अंत हो जाता है। सुबह प्रातः काल उठकर माता का पूजन किया जाता है। इसके बाद ही अन्य काम किए जाते हैं। माता लक्ष्मी के पूजन में सबसे पहले कलश में जल भरकर रखना चाहिए। मान्यता अनुसार इसे लक्ष्मी का रुप माना गया है। माता लक्ष्मी का व्रत क्यों किया जाता है, यह कथा जानने के लिए इस वीडियो को देख सकते हैं। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल