लाइव टीवी

Monday Special Shiv Bhajan Video: देखिए सोमवार स्पेशल में शिव भगवान की ये आरती, होंगी सभी मनोकामनाएं पूर्ण

Updated Dec 14, 2020 | 09:13 IST |

Monday Special Shiv Bhajan Video: भगवान शिव सबसे सरल और सादगी से भरे हुए हैं। वे जितने शक्तिशाली हैं उतने ही वह मन के भोले भी हैं। यहां सुनें शिव जी का टॉप भजन।

Loading ...

Monday Special Shiv Bhajan Video: भगवान शिव सबसे सरल और सादगी से भरे हुए हैं। वे जितने शक्तिशाली हैं उतने ही वह मन के भोले भी हैं। यही कारण है कि उनका नाम भोले भी है। भोले को उनके भजन से भी आसानी से रिझाया जा सकता है। भगवान शिव को अड़भंगी कहा जाता है क्योंकि वह नियम, कायदे और ताम-झाम जैसी दिखावटी चीजों से दूर, सादगी पसंद हैं। उनके भक्त भी उनकी ही तरह सादगी वाले होने चाहिए। मन, दिल और दिमाग से सरल लोगों की भक्ति भगवान शिव को तुरंत स्वीकार्य होती है। भगवान शिव की आरती और भजन करने मात्र से आप उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं। सोमवार को शिव जी का भजन और आरती सुनने से मन को अद्भुत शांति का एहसास होता है। इसलिये आज हम आपके लिये शिव के भजन लेकर आए हैं। आइये सुनते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल