लाइव टीवी

Navratri Special Mahagauri Vrat Katha: व्रत के आठवें दिन आएगी आपके परिवार में सुख-शांति, जानें व्रत विधि

Updated Apr 01, 2020 | 00:08 IST |

Navratri Special Mahagauri Vrat Katha: नवरात्रि के दिनों लोग व्रत रखते हैं, पूजा करते हैं और अपनी मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना करते हैं। इस वीडियो में आप मां महागौरी की व्रत कथा और विधि देख सकते हैं।

Loading ...

Navratri Special Mahagauri Vrat Katha: नवरात्रि का आठवां दिन मां महागौरी का माना जाता है, इस दिन इनकी खास रूप से पूजा की जाती है। कई लोग इस दिन व्रत भी रखते हैं और कन्याओं को खाना खिलाते हैं। कन्याओं को भोजन कराना और उनकी पूजा करना भी नवरात्रों का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। इस दिन माता की विधि विधान से पूजा की जाती है और मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना की जाती है। इस वीडियो में आप मां महागौरी की पूजा विधि और व्रत कथा देख सकते हैं। मां महागौरी को प्रसन्न करने के लिए उनके भजन और आरती सुनना भी आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। इससे आपके घर में सुख-शांति आती है और घर में कोई बीमारी का भी शिकार नहीं होता है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल