लाइव टीवी

अपनी सुरीली आवाज से प्रियंका ने की गणेश जी की आराधना, सुनें यह सिद्धिविनायक मंत्र

Updated Aug 24, 2020 | 16:44 IST |

Priyanka Singh- Shree Siddhivinayak Mantra and Aarti: भगवान श्री गणेश की भक्ति में लीन प्रियंका सिंह ने अपनी सुरीली आवाज में किया गणेश जी की आराधना, भक्तों को काफी पसंद आ रहा है उनका यह गाना।

Loading ...

भादों महीने में आने वाली गणेश चतुर्थी के सभी 10 दिन बहुत मंगलकारी होते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति भगवान श्री गणेश की आराधना सच्चे मन से करता है उसकी हर मनोकामना श्री गणेश पूरी करते हैं। इसी कड़ी में भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय सिंगर प्रियंका सिंह ने भी अपनी सुरीली आवाज में श्री सिद्धिविनायक मंत्र और आरती का वीडियो यूट्यूब पर रिलीज कर दिया है जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। कुछ ही घंटों पहले उन्होंने अपना गाना यूट्यूब पर अपलोड किया था जिसके बाद वीडियो को काफी व्यूज मिले हैं। प्रियंका सिंह के भक्ति गीत के लिए उन्हें दर्शकों से अनेकों बधाइयां मिल रही हैैं। इस गाने के डायरेक्टर विनीत शाह हैं और अनुपम बरुआ प्रड्यूसर है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल