लाइव टीवी

Shanivar Special Shani Dev Arti Video: शनि देव की आरती से दूर होती है घर की सभी नकारात्मक ऊर्जा

Updated Apr 03, 2020 | 15:00 IST |

Shanivar Special Shani Dev Arti Video: शनि देव का दिन शनिवार माना जाता है, इस दिन इनकी खास पूजा की जाती है और कई लोग शनिवार का व्रत भी रखते हैं। शनि देव को काले तिल और सरसों का तेल भी चढ़ाया जाता है।

Loading ...

Shanivar Special Shani Dev Arti Video: शनिवार का दिन शनि देव का माना जाता है और इस दिन इनकी पूजा करने से सारे कष्ट भी दूर हो जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपका शनि ग्रह कमजोर हो जाये, तो शनि देव की पूजा जरूर करनी चाहिए। शनिवार के दिन सुबह उठकर स्नान करना चाहिए और गहरे नीले रंग के वस्त्र जरूर पहनने चाहिए। इस दिन आरती करने से आपके घर में शांति आती है और सकारात्मक ऊर्जा भी आती है। घर में सुख-शांति लाने के लिए जरूरी है कि आप शनि देव की आरती करें। इस वीडियो के जरिये आप शनिवार व्रत की सही विधि क्या है, शनि चालीसा, शनि देव का भजन और आरती भी देख सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल