लाइव टीवी

Surya Dev Upasana Bhajan Video: सूर्य देव की उपासना से मिलता है अच्छी सेहत का वरदान, होते हैं कई कष्ट दूर

Updated Nov 29, 2020 | 08:32 IST |

Surya Upasana Bhajan Video: सूर्य देव की उपासना करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है और व्यक्ति को इससे उर्जा भी प्राप्त होती है।

Loading ...

Surya Upasana Bhajan Video: सूर्यदेव की अराधना करने से सुख-समृद्धि और अच्छी सेहत का वरदान मिलता है। सूर्यदेव को सभी ग्रहों में उत्तम माना जाता है। उनकी पूजा ग्रहों को ठीक करने के लिए भी की जाती है। हर दिन सूर्य को जल चढ़ाने से कई कठनाईयों का समाधान हो जाता है। मान्यता है कि सभी देव सूर्यदेव का पूजन करते हैं। श्रीकृष्ण के पुत्र सांब भी सूर्य की अराधाना करके ही कुष्ठ रोग से मुक्ति पाए थे। सूर्यदेव को रोशनी का प्रतीक माना जाता है। वह सात घोड़ों पर सवार रहते हैं। इससे प्रेरणा मिलती है कि जीवन में हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए। सूर्य के अनेकों मंदिर भारत में स्थित हैं जिनकी महत्व वैदिक काल से रहा है। रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित किया जाता है। इस दिन सूर्य की उपासना करना सबसे अधिक लाभकारी माना जाता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल