लाइव टीवी

Vishnu Ji Bhajan Video: बृहस्पतिवार को किया जाता है विष्णु जी का पूजन, भजन करने से होते हैं भगवान प्रसन्न

Updated Apr 15, 2020 | 22:46 IST |

Brihaspativar Vishnu Ji Bhajan: भगवान विष्णु का पूजन करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। बृहस्पतिवार को विशेष पूजा करके देव को प्रसन्न किया जा सकता है।

Loading ...

बृहस्पतिवार के दिन भगवान विष्णु और बृहस्पतिदेव का पूजन किया जाता है। सुख-समृद्धि के लिए विष्णु जी को प्रसन्न करने का प्रयास किया जाता है मान्यता है कुंवारी कन्याएं भी विवाह में आने वाली रुकावटों को दूर करने के लिए विष्णु जी का व्रत करती हैं। इस दिन व्रत करने के साथ केले के पेड़ का पूजन भी किया जाता है। इस दिन केले का सेवन नहीं करना चाहिए। पीले वस्त्र पहनकर भगवान विष्णु और बृहस्पतिदेव को खुश किया जा सकता है। विष्णु जी सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। विष्णु जी के भजन करके भी उन्हें प्रसन्न किया जा सकता है। इस वीडियो में भगवान विष्णु के भजन सुन सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल