लाइव टीवी

Vishnu ji ki aarti : बिगड़े हुए काम को बनाने के लिए गुरुवार को जरूर सुनें भगवान विष्णु

Updated Nov 19, 2020 | 12:11 IST |

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का दिन माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा आराधना करने से सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। यहां सुनें उनकी आरती।

Loading ...

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का दिन माना जाता है और इस दिन उनकी पूजा आराधना करने से जीवन में होने वाले सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। भगवान विष्णु की पूजा आराधना करने से जीवन से संबंधित चिंताएं दूर हो जाती है। हमारे हिंदू धर्म के अनुसार शादी जैसी बड़े मामलों में भी अगर कोई अड़चन आती है, तो ज्योतिष के अनुसार भगवान विष्णु की पूजा आराधना करने से उनकी सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। भगवान विष्णु के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए गुरुवार का व्रत करके उनकी आरती करते हैं। इस दिन घर में पीले वस्त्र पहनने का बहुत महत्व है। ऐसी मान्यता है कि पीले वस्त्र से भगवान विष्णु बहुत ही प्रसन्न होते हैं। 

इतना ही नहीं भगवान विष्णु की पूजा करने से माता लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं और घर हमेशा खुशियों से भरा रहता है। गुरुवार के दिन सुबह-सुबह उठकर भगवान विष्णु की पूजा आराधना कर उनका भजन सुनने से घर में सुख समृद्धि आती है और सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए है, गुरुवार स्पेशल भगवान विष्णु की आरती जिसे सुनकर आपके मन को मिलेगी शांति।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल