लाइव टीवी

Brihaspativar Bhajan Video: गुरुवार के दिन करें बृहस्पतिदेव का भजन, देखें वीडियो

Updated Feb 19, 2020 | 17:23 IST |

Brihaspativar Bhajan Video: गुरुवार के दिन भगवान बृहस्पति का पूजन करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। धन-धान्य से भरपूर रहने के लिए इस दिन केश नहीं धोने चाहिए। यहां भजन सुन सकते हैं।

Loading ...

गुरुवार को बृहस्पति देव की पूजा की जाती है। बृहस्पतिदेव के पूजन से घर में सुख-शांति के साथ समृद्धि का वास रहता है। इस दिन सवेरे उठकर स्नान करना चाहिए। पीले वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। व्रत करने वाले भक्त पीली वस्तुओं का दान करें और उन्हीं का सेवन करना चाहिए। मान्यता है कि बृहस्पतिदेव का पूजन करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इस दिन केले के पेड़ का पूजन भी किया जाता है। जल में हल्दी मिलाकर केले की जड़ में डालना शुभ होता है। बृहस्पतिदेव के व्रत के साथ उनके भजन सुनना लाभकारी हो सकता है। इस वीडियो में विष्णु जी का भजन सुन सकते हैं। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल