लाइव टीवी

Maha Shivratri Pooja Vidhi: महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ के व्रत और कृपा से बनेंगे सारे काम

Updated Feb 20, 2020 | 14:22 IST |

Maha Shivratri Pooja Vidhi: महाशिवरात्रि इस बार 21 फरवरी के दिन है और लोगों ने भी इसकी तैयारियां जोर-शोर से शुरु कर दी हैं। इस दिन भोलेनाथ का व्रत रखा जाता है और अपनी इच्छा पूरी होने की कामना की जाती है।

Loading ...

Maha Shivratri Pooja Vidhi: महाशिवरात्रि  के दिन सुबह जल्दी उठकर, स्नान करके, पूजा करनी चाहिए। इस दिन भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया जाता है और पंचाम्रत से भी उनका अभिषेक किया जाता है। शिवलिंग पर धतूरा, बेलपत्र भी चढ़ाए जाते हैं, इसके अलावा सफेद और कनेर के फूल अर्पित करना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। जल में तिल डालकर स्नान करें और सूर्य उदय से पहले उठना चाहिए। इस दिन नम: शिवाय का जाप करना आपके लिए लाभकारी होगा। भोलेनाथ की कृपा से आपके सारे रुके हुए काम खुद बनने लगते हैं और आपका जीवन भी सरल होने लगता है। इस दिन शिवलिंग की पूजा करने से आपकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी दूर होने लगती हैं। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल