लाइव टीवी

Chandra Grahan 2022 Date, Timings in India: इस दिन लग रहा है साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण, जानें अवधि और सूतक काल

Updated May 14, 2022 | 13:45 IST

Chandra Grahan (Lunar Eclipse) 2022 Date and Time in India, चंद्र ग्रहण कब है: ज्योतिष गणना के अनुसार साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022, सोमवार को सुबह 07 बजकर 2 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगा। हालांकि भारत में इसका प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा।

Loading ...
Lunar Eclipse 2022 Date:
मुख्य बातें
  • साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022, सोमवार को लग रहा है।
  • भारत में आंशिक ग्रहण होने के कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा।
  • संयोग से इस दिन अमावस्या और बुद्ध पूर्णिमा का पावन पर्व भी है।

Chandra Grahan or Lunar Eclipse 2022 Date and Time in India: भारतीय जनजीवन में चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व है। खगोलीय जानकारों के मुताबिक जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती है तो चंद्रमा पूरी तरह या आंशिक रूप से ढ़क जाता है, परिणामस्वरूप आंशिक या पूर्ण चंद्र ग्रहण लगता है। साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को (Chandra Grahan or Lunar Eclipse 2022 Date) लगने जा रहा है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। हालांकि भारत में इसका प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा, इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा। बता दें सूतक काल ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले लग जाता है।

इस दौरान शुभ कार्यों के साथ पूजा पाठ, भजन-कीर्तन की मनाही होती है। लेकिन भारत में आंशिक ग्रहण होने के कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार दक्षिणी अमेरिका, उत्तरी अमेरिका और अफ्रीका के अधिकांश हिस्सों में चंद्र ग्रहण का प्रभाव देखा जा सकता है। संयोग से इस दिन अमावस्या और बुद्ध पूर्णिमा का पावन पर्व भी है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण कब और कितनी देर (Chandra Grahan or Lunar Eclipse 2022 Date and Time in India) के लिए लग रहा है। तथा इस दौरान क्या करें और क्या ना करें।

Also Read: इस दिन लग रहा है साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण, एक क्लिक पर जानें ग्रहण से संबंधित संपूर्ण जानकारी

Chandra Grahan or Lunar Eclipse 2022 Date, चंद्र ग्रहण 2022 कब लग रहा है? (Chandra Grahan 2022 date and time)

ज्योतिष गणना के अनुसार साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022, सोमवार को सुबह 07 बजकर 2 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगा। हालांकि भारत में इसका प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा।

Chandra Grahan or Lunar Eclipse 2022 Date and Time in India

चंद्र ग्रहण 2022 – 16 मई 2022, सोमवार

चंद्र ग्रहण 2022 आरंभ – 16 मई 2022, सुबह 7:02 बजे से

चंद्र ग्रहण की समाप्ति – 16 मई 2022, दोपहर 12:20 तक

क्या है चंद्र ग्रहण (What Is Chandra Grahan or Lunar Eclipse)
वैज्ञानिकों के अनुसार ग्रहण एक खगोलीय घटना है, ग्रहण के दौरान ब्रह्मांड में कई अद्भुत घटनाएं घटित होती हैं। जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती है तो चंद्रमा पूरी तरह या आंशिक रूप से ढ़क जाता है, परिणामस्वरूप आंशिक या पूर्ण चंद्र ग्रहण लगता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण सबसे प्रभावशाली माना जाता है, इस दौरान चंद्रमा का रंग पूरी तरह बदलकर लाल हो जाता है और धब्बे दिखाई देते हैं।

Don’ts during lunar eclipse, ग्रहण काल के दौरान भूलकर ना करें ये कार्य

ग्रहण काल में खाना, सोना और यात्रा करना वर्जित माना जाता है। तथा इस दौरान सभी शुभ कार्यों के साथ पूजा पाठ व भजन कीर्तन की मनाही होती है। धार्मिक ग्रंथों की मानें तो ग्रहण काल में मनुष्य के साथ सभी देवतागण भी संकट में होते हैं। यही कारण है कि मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। ध्यान रहे सूतक काल के दौरान घर में ना तो खाना पकाना चाहिए और ना ही खाना चाहिए। रसोई में रखी चीजों में तुलसी का पत्ता डालकर रख दें, इससे भोजन पर ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता। साथ ही गर्भवती महिलाओं को सूतक काल में सावधान रहना चाहिए, कोशिश करें की घर से बाहर ना निकलें और चंद्रमा की रोशनी आप तक ना पहुंचे।

हालांकि भारत में इसका प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा, इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा। इसलिए डरने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन यदि आप चाहें तो इसका पालन कर सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल