लाइव टीवी

Dev Deepawali: देव दीपावली के दिन कर लें ये 6 उपाय, जीवन की सभी परेशानियां हो जाएंगी दूर

Updated Nov 11, 2019 | 09:50 IST | Ritu

कार्तिक मास (Kartik Maas) पर पड़ने वाली पूर्णिमा यानी देव दीपावली (Dev dipawali) के दिन सुख-शांति और धन प्राप्ति के लिए कुछ उपाय लोगों को जरूर करने चाहिए। इस बार देव दीपावली 12 नंवबर को पड़ रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Dev Deepawali
मुख्य बातें
  • देव दीपावली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा जरूर करें
  • आम के पत्तों से बना वंदनवार मुख्य द्वार पर लगाएं
  • शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाना न भूलें

कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरु पर्व और देवदीपावली मनाई जाती है। इस दिन को गुरु पूर्णिमा, त्रिपुरी पूर्णिमा और कार्तिक स्नान के नाम से भी जाना जाता है। दीपावली के 15 दिन बाद और देवउठनी एकादशी के चार दिन बात देव दीपावली का पर्व आता है। हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व होता है। स्नान,ध्यान,दान के साथ इस दिन कुछ विशेष उपाय सुख-शांति और धन प्राप्ति के लिए जरूर करने चाहिए।

इस दिन आप जहां भी हो वहां दीप दान करना बहुत ही पुण्य का काम माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किया गया कोई भी पुण्य कार्य और दान साल भर गंगा सेवन के बराबर फल देता है। इसलिए इस दिन कुछ कार्य मनुष्य को जरूर करने चाहिए जो उसकी सुख-समृद्धि के लिए जरूरी हैं।

कार्तिक पूर्णिमा के टोटके 

  1. कार्तिक पूर्णिमा के दिन 11 कौड़ियां लें और इन कौड़ियों पर हल्दी लगा कर उसे ऐसे स्थान पर रखें जहां आप अपना पैसा रखते हैं। मां लक्ष्मी को स्थायित्व देने का ये उपाय आपके घर मं कभी धन की कमी नहीं होने देगा।
  2. कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों से तोरण बनाएं। आम के पत्तो से बना तोरण या वंदनवार घर में नकारात्मक ऊर्जा को आने से रोकती है। इससे घर में सुख-समृदि्ध का वास होता है। देवी लक्ष्मी को भी आम के तोरण बेहद पसंद हैं।
  3. देव दीपावली के दिन शनि भगवान की पूजा जरूर करें। इस दिन शनि मंदिर में जा कर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करके आप अपने जीवन की बहुत सी समस्याओं का निराकरण कर लेंगे।
  4. कार्तिक पूर्णिमा की शाम को तुलसी के सामने घी का दीपक जरूर जलाए। ऐसा करने से घर में समृद्धि का वास होगा और नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होगी।
  5. कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने का बहुत पुण्य मिलता है। यदि आप हाथ में कुश लेकर स्नान करेंगे तो इससे भगवान विष्णु और शिव जी दोनों ही प्रसन्न होंगे।
  6. कार्तिक पूर्णिमा के दिन गरीबों को उड़द की दाल और चावल का दान करना बहुत फलदायी होता है। ऐसा करने से आपके घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती है और हर संकट से घर बचा रहता है।

कार्तिक पूर्णिमा पर किए गए आपके ये उपाय आपके और आपके परिवार के हर संकट को दूर करने वाला होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल