लाइव टीवी

Hartalika Teej 2021 Date: सुहागिनों के लिए महत्वपूर्ण है हरतालिका तीज का व्रत, यहां जानें तिथि और महत्व

Updated Aug 12, 2021 | 18:57 IST

Hartalika Teej Kab Hai 2021: सुहागिन महिलाओं के लिए हरतालिका तीज की तिथि बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और पति की लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspIndiatimes
नोट करें सावन 2021 में हरतालिका तीज की तिथि
मुख्य बातें
  • भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हर वर्ष हरतालिक तीज का व्रत रखा जाता है। 
  • यह पर्व यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश समेत कई उत्तर-पूर्वीय राज्यों में मनाया जाता है।
  • हरतालिका तीज पर भगवान शिव, माता पार्वती तथा भगवान गणेश की पूजा का विधान है। 

Hartalika Teej Date 2021: हरतालिका तीज का व्रत हर वर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया पर रखा जाता है। यह व्रत सनातन धर्म में विशेष माना गया है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। विधान के अनुसार, इस दिन निर्जला व्रत रखा जाता है। मगर, कुछ जगहों पर महिलाएं फलहार व्रत भी रखती हैं। इस दिन भक्त भगवान शिव, माता पार्वती और श्री गणेश की पूजा करते हैं। मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त यह व्रत रखता है उसकी मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं। वहीं, यह व्रत रखने वाली सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है। इस वर्ष हरतालिका तीज 09 सितंबर गुरुवार के दिन पड़ रही है। 

Hartalika teej 2021 kab hai, हरतालिका तीज 2021 तिथि

हरतालिका तीज तिथि: - 09 सितंबर 2021, गुरुवार

प्रात: काल पूजा मुहूर्त: - सुबह 06:03 से सुबह 08:33 तक

प्रदोषकाल पूजा मुहूर्त: - शाम 06:33  से रात 08:51

तृतीया तिथि प्रारंभ: - 09 सितंबर, सुहब 02:33

तृतीया तिथि समाप्त - 10 सितम्बर, सुबह 12:18 

Hartalika teej significance, हरतालिका तीज का महत्व

मान्यताओं के अनुसार, हरतालिका तीज रखने वाली महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है। जो भक्त हरतालिका तीज का व्रत रखता है तथा भगवान शिव, माता पार्वती और श्री गणेश की पूजा करता है उसका जीवन सुखमय बीतता है। वहीं, अविवाहित कन्याओं के लिए भी यह व्रत फलदाई है। हरतालिका तीज का व्रक रखने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल