लाइव टीवी

Lakshmi jayanti 2021: फाल्गुन पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी हुई थीं अवतरित, जानें इस वर्ष कब है लक्ष्मी जयंती

Updated Mar 23, 2021 | 12:03 IST

सनातन धर्म में मां लक्ष्मी मुख्य देवियों में से एक मानी जाती हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान महालक्ष्मी फाल्गुन पूर्णिमा पर अवतरित हुईं थीं। इस दिन को लक्ष्मी जयंती के रूप में मनाया जाता है।

Loading ...
lakshmi jayanti date and timing 2021
मुख्य बातें
  • सुख-समृद्धि की देवी मानी जाती है मां लक्ष्मी, इनकी पूजा करने से आर्थिक स्थिति होती है मजबूत
  • फाल्गुन पूर्णिमा पर समुद्र मंथन के दौरान मां लक्ष्मी हुईं थीं अवतरित
  • फाल्गुन पूर्णिमा पर श्री सुक्तम का पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है

हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा पर लक्ष्मी जयंती मनाई जाती है। जानकारों के मुताबिक, लक्ष्मी जयंती की यह तिथि बहुत शुभ होती है और इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। राक्षस और देवताओं के बीच जब समुद्र मंथन हो रहा था तब मां लक्ष्मी अवतरित हुईं थीं। जिस दिन मां लक्ष्मी अवतरित हुईं थीं उस दिन फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि थी। इसी लिए हर वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा पर लक्ष्मी जयंती मनाई जाती है।

इस दिन मां लक्ष्मी के 1008 नामों का उच्चारण करना और श्री सुक्तम का पाठ करना बहुत शुभ और फलदायक माना जाता है। भक्तगण महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इस दिन शहद में कमल के फूल को डुबोकर आहुति देते हैं।

यहां जानें, इस वर्ष कब मनाई जाएगी लक्ष्मी जयंती और मुहूर्त।

लक्ष्मी जयंती 2021 तिथि: - 28 मार्च 2021, रविवार

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: - 28 मार्च 2021 (सुबह 03:27 से लेकर)

पूर्णिमा तिथि समाप्त: - 29 मार्च 2021 (सुबह 12:17 तक)

लक्ष्मी जयंती पर पूजा का महत्व

लक्ष्मी जयंती की तिथि मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए बहुत ही अनुकूल मानी जाती है। इस दिन जो भक्त मां लक्ष्मी को प्रसन्न करता है उस पर मां लक्ष्मी अपनी कृपा बरसाती हैं। जो भक्त आर्थिक संकट से जूझ रहा है उसे इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा जरूर करनी चाहिए। मां लक्ष्मी की पूजा करने से आर्थिक संकट दूर हो जाती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल