लाइव टीवी

Maha Shivratri 2022: महाशिवरात्रि आज, जानें भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए क्या करें और क्या ना करें

Updated Mar 01, 2022 | 07:05 IST

Maha Shivratri 2022: महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ की पूजा श्रद्धा पूर्वक करने से भगवान की विशेष असीम कृपा प्राप्त होती है। यदि आप महाशिवरात्रि का व्रत कर रहे हैं, तो जान लें कि भोलेनाथ की पूजा में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

Loading ...
Mahashivratri 2022
मुख्य बातें
  • देशभर में आज, 01 मार्च को मनाया जा रहा शिवरात्रि का त्योहार।
  • जानें महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए क्या करें।
  • महाशिवरात्रि पर भूलकर भी ना करें ये काम।

Mahashivratri 2022 Dos and Don'ts: महाशिवरात्रि का पर्व 01 मार्च, मंगलवार को मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भोलेनाथ के साथ माता पार्वती की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं। शास्त्रों के अनुसार इसी दिन भोलेनाथ ने माता पार्वती के साथ विवाह किया था। यदि आप शिवरात्रि का व्रत करने की सोच रहे है, तो उससे पहले इस व्रत में क्या करना चाहिए और क्या नहीं ये सारी बातें जरूर जान लेनी चाहिए। महाशिवरात्रि का व्रत सही तरीके से करने से भोलेनाथ बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। तो आइए व्रत करने से पहले जान लें महाशिवरात्रि के दिन क्या करें और क्या ना करें।

ये भी पढ़ें: जानें महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ को कौन सा फूल चढ़ाएं

महाशिवरात्रि के दिन करें ये कार्य

1. यदि आप महाशिवरात्रि का व्रत कर रहे हैं तो इस दिन सुबह जल्दी उठकर घर की सफाई करें।
2. महाशिवरात्रि के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और व्रत के अनुष्ठान के लिए साफ कपड़े धारण करें।
3. पूजा मुहूर्त में ही पूजा करें।
4. रुद्राभिषेक शुद्ध मन और भक्ति पूर्वक करें।
5. महाशिवरात्रि के दिन उपवास के नियम का पालन करें।
6. भोलेनाथ से लंबी आयु की इच्छा प्राप्त करने के लिए शिवलिंग पर दुर्वा घास अवश्य चढ़ाएं।

ये भी पढ़ें: महाश‍िवरात्र‍ि के उपाय, जानें वो टोटके जो द‍िला सकते हैं भोलेनाथ की कृपा

महाशिवरात्रि के दिन भूलकर भी ना करें ये कार्य

1. महाशिवरात्रि के दिन उपवास रख रहे हैं तो देर तक ना सोएं।
2. महाशिवरात्रि के दिन भूल कर भी शिवलिंग की पूर्ण परिक्रमा ना करें।
3. महाशिवरात्रि के दिन भक्तों को कभी भी मांस, तंबाकू या शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से भोलेनाथ नाराज हो सकते है।
4. महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ की पूजा करते समय शिवलिंग या मूर्ति पर कुमकुम, हल्दी या नारियल का पानी ना चढ़ाएं। महाशिवरात्रि के व्रत में इन नियमों को अपनाने से भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होते हैं।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल