लाइव टीवी

Navratri 2019: कोलकाता में मां दुर्गा का 50 किलो सोने से होगा श्रंगार, 110 किलो चांदी से बनेगी पोशाक

Updated Oct 01, 2019 | 11:47 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Kolkata Durga Puja: कोलकाता में दुर्गा पूजा के आयोजक देवी दुर्गा और उनके शेर और महिषासुर का श्रंगार करने के लिए 50 किलो सोने की चादर का उपयोग कर रहे हैं। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspFacebook
Kolkata Durga Puja (Image: Susanta Mallick)
मुख्य बातें
  • 13 फीट ऊंची दुर्गा मूर्ति को सिर से पैर तक शुद्ध सोने की चादरों से ढंका जाएगा
  • यह इस साल की सबसे महंगी मूर्ति होगी
  • देवी की पोशाक - घाघरा और घूंघट, चांदी से बना होगा

Kolkata Durga Puja: ऐसे समय में जब अर्थव्यवस्था में मंदी देखी जा रही है, सेंट्रल कोलकाता में दो पूजा समितियां दुर्गा पूजा की सजावट पर जोर-शोर से खर्च कर रही हैं। दुर्गा पूजा के आयोजक देवी दुर्गा और उनके शेर और महिषासुर का श्रंगार करने के लिए 50 किलो सोने की चादर का उपयोग कर रहे हैं। आप चौंक जाएंगे मगर यह बात सच है कि सोने की चादर की कीमत 20 करोड़ की है। 

13 फीट ऊंची दुर्गा मूर्ति को सिर से पैर तक शुद्ध सोने की चादरों से ढंका जाएगा। पूजा समिति के प्रमुख कारीगर ने कहा कि यह इस साल की सबसे महंगी मूर्ति होगी। पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न पूजा समितियां देवी को सजाने के लिए कीमती मेटल और स्‍टोन का उपयोग कर रही हैं। देवी दुर्गा की मूर्तियों को सुशोभित करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कीमती धातुओं और पत्थरों को शुभ माना जाता है। मां दुर्गा की मूर्ति में प्रयोग होने वाला सोना वहां के जौहरियों द्वारा प्रदान किया गया है जो मूर्ति के प्रतीकात्मक विसर्जन के बाद उन्‍हें वापस कर दिया जाएगा। 

छह महीने से बनाई जा रही है मूर्ति 
वहीं, देवी की पोशाक - घाघरा और घूंघट, चांदी से बना होगा। पूजा समिति के एक आयोजक ने बताया कि आभूषण बनाने के लिए पिछले छह महीने से कुल 10 कारीगर काम कर रहे हैं। इस साल पूजा समिति के प्रमुख शिल्पकार मिंटू पाल ने बताया कि यह सबसे महंगी मूर्ति है।

मां दुर्गा पहले भी पहन चुकी हैं सोने की डिजाइनर साड़ी 
वहीं अगर 2017 की बात करें तो पूजा के आयोजकों ने मां दुर्गा को फैशन डिजाइनर अग्निमित्र पॉल द्वारा डिजाइनर साड़ी पहनाई थी। यह साड़ी सोने की थी जिसका वजन 22 किलोग्राम का था। 
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल