लाइव टीवी

Nag Panchami Shubh Sanyog: नाग पंचमी 2021 का शुभ संयोग, 108 साल बाद आ रहा ऐसा दुर्लभ अवसर!

Updated Aug 11, 2021 | 21:03 IST

Nag Panchami 2021 Shubh Sanyog: साल 2021 की नाग पंचमी खास है क्योंकि इस साल 108 साल बाद एक बेहद शुभ और दुर्लभ योग देखने को मिलने वाला है।

Loading ...
नाग पंचमी 2021 का शुभ योग
मुख्य बातें
  • सर्पों को समर्पित है नाग पंचमी का पवित्र त्योहार
  • 108 साल बाद नाग पंचमी 2021 पर आ रहा है शुभ संयोग
  • काल सर्प दोष की पूजा होगी अति प्रभावशाली, जानिए कैसे

हिंद परंपरा और संस्कृति में अलग अलग तरह से त्योहार और पूजाएं होती हैं और हर महीने में कई त्योहार मनाए जाते हैं। इन्हीं में से एक पर्व है नाग पंचमी जोकि श्रावण मास शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार यह तिथि 13 अगस्त को है यानी 13 अगस्त 2021 को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। नाग पंचमी का पर्व नागों को समर्पित है और इस दिन नागों की पूजा की जाती है।

सर्पों को अर्पित इस दिन के बारे में मान्यता कुछ ऐसी है कि इस दिन नाग का पूजन करने से लोगों की प्रार्थना और पूजा सीधे नाग देवता तक पहुंचती है और जीवन में बहुत सारे संकट टल जाते हैं और इसलिए नाग पंचमी का पर्व धूम धाम से मनाया जाता है।

नाग देवता के प्रतिनिधि के तौर पर नाग पंचमी के अवसर कई जगहों पर लोग जीवित नागों की भी पूजा करते हैं हालांकि इस पूजन के लिहाज से इस वर्ष की नाग पंचमी और भी खास होने वाली है और वजह है साल 2021 में नाग पंचमी पर आने जा रहा शुभ मुहूर्त जोकि 108 साल बाद आने वाला है।

जिन भी लोगों की कुंडली में काल सर्प दोष है उनके लिए इस साल की नागपंचमी अति लाभदायक और फलदायी सिद्ध हो सकती है।

क्या है नाग पंचमी 2021 का शुभ संयोग:
इस साल 2021 की नाग पंचमी पर हस्त नक्षत्र और उत्तरा योग का मिलन होने वाला है। ऐसे में काल सर्प दोष के निवारण हेतु की जाने वाली पूजाएं इस अवसर पर बहुत प्रभावशाली साबित होगी। नाग पंचमी के अवसर पर नाग देवता के अलावा भगवान शिव की भी पूजा की जाती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल