लाइव टीवी

Official Ball of FIFA World Cup 2022: फुटबॉल वर्ल्ड कप की आधिकारिक गेंद जारी की गई, खास है ये बॉल

Updated Apr 01, 2022 | 18:55 IST

FIFA World Cup 2022 Official Ball launched: फुटबॉल जगत के सबसे प्रतिष्ठित व बड़े आयोजन फीफा विश्व कप 2022 के लिए उसकी आधिकारिक गेंद को जारी कर दिया गया है। इसका नाम 'अल रिहला' रखा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
Al Rihla, FIFA World Cup 2022 Official Ball
मुख्य बातें
  • फीफा विश्व कप 2022 की आधिकारिक गेंद जारी की गई
  • कतर में होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप की आधिकारिक गेंद खास है
  • इस बार की गेंद का नाम है 'अल रिहला'

फीफा विश्व कप का आयोजन इसी साल कतर में होना है। चार सालों के इंतजार के बाद होने वाले फुटबॉल जगत के इस सबसे बड़े आयोजन से जुड़ी हर चीज फैंस के लिए मायने रखती है। टूर्नामेंट की आधिकारिक गेंद भी उन्हीं में से एक है। शुक्रवार को इस बार के विश्व कप की आधिकारिक गेंद का अनावरण किया गया। 

फुटबॉल विश्व कप 2022 में इस्तेमाल होने वाली आधिकारिक मैच गेंद शुक्रवार को जारी की गयी जिसका नाम ‘अल रिहला’ रखा है। ‘अल रिहला’ का मतलब अरबी भाषा में ‘यात्रा’ होता है जिसे कतर के ध्वज, वास्तुकला और नौकाओं से प्रेरित होकर बनाया गया है।

ये भी पढ़ेंः पुर्तगाल ने फीफा विश्व कप 2022 के लिए क्वालीफाई किया, रोनाल्डो सबसे बड़े रिकॉर्ड की करेंगे बराबरी

यह पहली विश्व कप गेंद है जिसे बनाने में पर्यावरण का विशेष ध्यान रखा गया है जिसमें केवल ‘वाटर बेस्ड’ स्याही (पानी में घुलने वाले रंग) और ग्लू का इस्तेमाल किया गया है। यह किसी भी अन्य विश्व कप गेंद से ज्यादा रफ्तार से आगे बढ़ती है जिसे खेल का सामान बनाने वाली कंपनी एडिडास ने तैयार किया है।