लाइव टीवी

Australian Open 2022: एश्‍ले बार्टी ने रचा इतिहास, 44 साल का सूखा खत्‍म किया

Updated Jan 29, 2022 | 16:40 IST

Ashleigh Barty Aus open 2022: दो बार की ग्रैंड स्‍लैम चैंपियन और मौजूदा वर्ल्‍ड नंबर-1 एश्‍ले बार्टी ने अमेरिका की डेनियल कोलिंस को सीधे सेटों में मात देकर इतिहास रचा। बार्टी 44 साल में घरेलू जमीन पर ग्रैंड स्‍लैम खिताब जीतने वाली पहली ऑस्‍ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी बनीं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP
एश्‍ले बार्टी
मुख्य बातें
  • एश्‍ले बार्टी ने डेनियल कोलिंस को सीधे सेटों में हराकर खिताब जीता
  • बार्टी घर में 44 साल में ग्रैंड स्‍लैम खिताब जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी रहीं
  • बार्टी ने अपने करियर का तीसरा ग्रैंड स्‍लैम खिताब जीता

मेलबर्ल: ऐश बार्टी ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में डेनियल कोलिन्स को 6-3, 7-6 से हराकर मेजबान देश का यहां महिला एकल खिताब का 44 साल का इंतजार खत्म किया। बार्टी को पहला सेट जीतने में कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने इस सेट को एक सर्विस ब्रेक के साथ जीता, लेकिन दूसरे सेट के दूसरे और छठे गेम में सर्विस गंवाने के बाद वह 1-5 से पिछड़ गयी थी।  

कोलिन्स के पास इस सेट को जीतने का दो मौके थे लेकिन दोनों बार उसकी सर्विस टूट गयी। बार्टी 1980 में वेंडी टर्नबुल के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन के एकल फाइनल में पहुंचने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई महिला बनी थी। वह 1978 में क्रिस ओ'नील के बाद पहली ऑस्ट्रेलियाई महिला चैंपियन हैं।

इस 25 साल की खिलाड़ी का यह तीसरा प्रमुख खिताब है। उन्होंने यह तीनों खिताब तीन अलग-अलग सतहों पर जीते है। वह इस हार्ड कोर्ट पर जीत से पहले पिछले साल विंबलडन में घास के कोर्ट पर और 2019 में फ्रेंच ओपन में क्ले कोर्ट पर चैम्पियन बनीं थी।