लाइव टीवी

काहिरा निशानेबाजी विश्व कप में भारत को मिला तीसरा स्वर्ण, पदक तालिका में पहुंचा दूसरे पायदान पर 

Updated Mar 07, 2022 | 01:22 IST

भारत की महिला टीम ने 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। इस गोल्डन विक्ट्री के साथ भारतीय टीम पदक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम( साभार ISSF)
मुख्य बातें
  • भारत अपने नाम कर चुका है 3 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य सहित कुल पांच पदक
  • 6 पदक के साथ पहले पायदान पर है नॉर्वे
  • भारत और नॉर्वे के बीच है 1 कांस्य पदक का अंतर

काहिरा: राही सरनोबत, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की भारतीय तिकड़ी ने रविवार को यहां आईएसएसएफ विश्व कप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। भारतीय टीम ने सिंगापुर पर रोमांचक फाइनल में 17-13 से जीत हासिल कर देश को टूर्नामेंट में तीसरा सोने का तमगा दिलाया।

ईशा ने अपने नाम किया दूसरा स्वर्ण
भारतीय तिकड़ी ने शनिवार को दूसरे क्वालीफिकेशन चरण में शीर्ष पर रहकर खिताबी दौर के लिये क्वालीफाई किया था। यह ईशा का दूसरा स्वर्ण और विश्व कप में तीसरा पदक था। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जबकि महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया था।

श्रीयंका साडंगी और अखिल शेरोन ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में जीता कांस्य
दिन में इससे पहले भारतीय निशानेबाज श्रीयंका साडंगी और अखिल शेरोन ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस मिश्रित टीम वर्ग में कांस्य पदक जीता। भारतीय जोड़ी 34 टीमों में पांचवें स्थान पर थी। इसके बाद आठ जोड़ियों में तीसरे स्थान पर रही। उन्होंने ऑस्ट्रिया के गेरनोट रम्पलर और रेबेका कोएक को हराया। भारत पदक तालिका में दूसरे स्थान पर है।

सौरभ चौधरी ने जीता था स्वर्ण
सौरभ चौधरी और महिलाओं की दस मीटर एयर पिस्टल टीम ने स्वर्ण पदक जीता था जबकि ऐशा सिंह ने महिलाओं की दस मीटर एयर पिस्टल में रजत पदक हासिल किया था। पुरुषों के 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में भावेश शेखावत 12वें और अनीश भानवाला 18वें स्थान पर रहे। गुरप्रीत सिंह 32वें स्थान पर रहे।