लाइव टीवी

Commonwealth Games 2022: भारतीय दल का आठवें दिन का ऐसा है कार्यक्रम, हिमादास और कुश्ती पर रहेंगी नजरें

Updated Aug 05, 2022 | 07:30 IST

CWG 2022 day Eight India's Schedule: भारतीय दल ने गुरुवार को 2 पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही भारत 20 पदकों के साथ सातवें स्थान पर काबिज हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
पीवी सिंधू
मुख्य बातें
  • 22वें राष्ट्रमंडल खेलों के सातवें दिन भारत को मिले केवल 2 पदक जिसमें एक स्वर्ण और एक रजत है शामिल
  • कुश्ती की स्पर्धाओं की आज 3 बजे सो होगी शुरुआत
  • पदक तालिका में सातवें पायदान पर है काबिज

बर्मिंघम: 22वें राष्ट्रमंडल खेलों के सातवें दिन भारत ने एक स्वर्ण और एक रजत सहित कुल 2 पदक जीते और पदक तालिका में पदकों की संख्या को 20 तक पहुंचा दिया। भारतीय बॉक्सरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए सात पदक सेमीफाइनल में प्रवेश करके पक्के किए। भारत को कितने पदक किस रंग के मिलेंगे ये वक्त ही बताएगा लेकिन इस सभी के खाते में कम से कम कांस्य पदक दर्ज हो गए हैं। शनिवार को भारत कई अहम मुकाबलों में मैदान पर उतरेगा। कुश्ती के मैचों की शुक्रवार से शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में आइए जानते हैं राष्ट्रमंडल खेलों में शुक्रवार को भारतीय समयानुसार आठवें दिन भारत का कार्यक्रम कैसा है।

एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स:
महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़: पहला दौर - हीट दो: ज्योति याराजी - दोपहर 3.06 बजे
महिला लंबी कूद क्वालीफाइंग दौर: ग्रुप ए: एंसी एदापल्ली - 4.10 बजे
महिला 200 मीटर सेमीफाइनल दो: हिमा दास - रात 12.53 बजे (शनिवार)
पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले राउंड एक : 4.19 बजे

बैडमिंटन (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू):
महिला युगल प्री क्वार्टर फाइनल: त्रीशा जॉली और गायत्री गोपीचंद
पुरुष युगल प्री क्वार्टर फाइनल: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी
महिला एकल प्री क्वार्टर फाइनल: पीवी सिंधू, आकर्षी कश्यप
पुरुष एकल प्री क्वार्टर फाइनल : किदांबी श्रीकांत

लॉन बॉल्स:
महिला पेयर्स क्वार्टर फाइनल: भारत बनाम इंग्लैंड - दोपहर 1 बजे

स्क्वाश:
पुरुष युगल प्री क्वार्टर फाइनल : वेलावन सेंथिलकुमार और अभय सिंह- शाम 5.15 बजे
मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल: दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल- 12 बजे (शनिवार)

टेबल टेनिस:
मिश्रित युगल प्री क्वार्टर फाइनल : जी साथियान ज्ञानसेकरन और मनिका बत्रा - दोपहर दो बजे
मिश्रित युगल प्री क्वार्टर फाइनल : अचंता शरत कमल और श्रीजा अकुला- दोपहर दो बजे
महिला एकल प्री क्वार्टर फाइनल : श्रीजा अकुला - दोपहर 3.15 बजे
महिला एकल प्री क्वार्टर फाइनल : रीथ टेनिसन - दोपहर 3.15 बजे

हॉकी:
महिला सेमीफाइनल: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - रात 10.30 बजे।

कुश्ती (दोपहर 3:30 बजे शुरू):
पुरुषों की फ्रीस्टाइल 125 किग्रा: मोहित ग्रेवाल
पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा: बजरंग पूनिया
पुरुषों की फ्रीस्टाइल 86 किग्रा: दीपक पूनिया
महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा: अंशु मलिक
महिला फ्रीस्टाइल 68 किग्रा: दिव्या काकरान
महिला फ्रीस्टाइल 62 किग्रा: साक्षी मलिक।