लाइव टीवी

Commonwealth Games 2022: भारत का छठें दिन कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में ऐसा है कार्यक्रम

Updated Aug 03, 2022 | 06:30 IST

India Schedule CWG 2022 Day SIX: 22वें कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स के पांचवें दिन भारत को दो गोल्‍ड और दो सिल्‍वर मेडल मिले। पांचवें दिन की मेडल सफलता के बाद आईए जानते हैं कि छठें दिन भारतीय खिलाड़ी किस स्‍पर्धा में जोर लगाएंगे और उनका इवेंट भारतीय समयानुसार किस समय पर होगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
मुख्य बातें
  • भारत का कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में छठें दिन का पूरा कार्यक्रम
  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेगी
  • भारतीय हॉकी टीमें आगे बढ़ने के लिए लगाएंगी पूरा जोर

बर्मिंघम: भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का पांचवां दिन अच्छा रहा। भारत ने मंगलवार को अपने खाते में 4 और मेडल जोड़े। भारत ने दोहरी स्वर्णिम संफलता हासिल करने के अलावा दो रजत पदक जीते। बता दें कि भारत के मेडल की संख्या बढ़कर अब 13 पर पहुंच गई है, जिसमें पांच गोल्ड, पांच सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत पदक तालिका में फिलहाल छठे स्थान पर है। चलिए आपको बतातें हैं कि छठें दिन भारतीय एथलीट्स किन स्‍पर्धाओं में भाग लेंगे और भारतीय समयानुसार यह इवेंट्स किस समय होंगे।

एथलेटिक्स :
महिला शॉटपुट फाइनल : मनप्रीत कौर (रात 12:35 पर)


मुक्केबाजी :
महिला 45 से 48 किलो क्वार्टर फाइनल : नीतू गंघास (दोपहर 4:45 से)
48 से 50 किलो क्वार्टर फाइनल : निकहत जरीन (रात 11:15 से)
66 से 70 किलो क्वार्टर फाइनल : लवलीना बोरगोहेन (रात 12:45 से)


पुरूष :
54 से 57 किलो क्वार्टर फाइनल : हुसामुद्दीन मोहम्मद (5:45 से)
75 से 80 किलो क्वार्टर फाइनल : आशीष कुमार (रात दो बजे से)


क्रिकेट :
महिला टी20 भारत बनाम बारबाडोस


हॉकी :
महिला पूल ए : भारत बनाम कनाडा (दोपहर 3: 30 से)
पुरूष पूल बी : भारत बनाम कनाडा (शाम 6 : 30 से)


जूडो :
महिला 78 किलो क्वार्टर फाइनल : तूलिका मान (दोपहर 2 : 30 से)
पुरूष 100किलो प्री क्वार्टर फाइनल : दीपक देसवाल (दोपहर 2 : 30 से)


लॉन बॉल्स :
पुरूष एकल : मृदुल बोरगोहेन (दोपहर एक और चार बजे)
महिला युगल : भारत बनाम नीयू (दोपहर एक और चार बजे)
पुरूष फोर : भारत बनाम कुक आईलैंड्स और इंग्लैंड (शाम 7 : 30 और रात 10 : 30 से)
महिला ट्रिपल : भारत बनाम नीयू (शाम 7 : 30से)


स्क्वाश :
पुरूष युगल अंतिम 32 : भारत बनाम श्रीलंका (दोपहर 3 : 30 से)


भारोत्तोलन :
लवप्रीत सिंह पुरूष 109 किलो : दोपहर 2 बजे से
पूर्णिमा पांडे महिला 87 किलो : शाम 6 : 30 से
गुरदीप सिंह पुरूष 109 किलो : रात 11 बजे से ।