लाइव टीवी

राष्‍ट्रमंडल भारोत्‍तोलन चैंपियनशिप: अजय सिंह ने जीता गोल्‍ड, कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2022 के लिए सीधे क्‍वालीफाई किया

Updated Dec 13, 2021 | 20:03 IST

Ajay Singh wins third gold medal for India: अजय सिंह ने राष्‍ट्रमंडल भारोत्‍तोलन चैंपियनशिप में भारत के लिए तीसरा गोल्‍ड मेडल जीता। वह अगले साल बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए सीधे क्वालीफाई करने वाले तीसरे भारतीय भारोत्तोलक हैं।

Loading ...
अजय सिंह
मुख्य बातें
  • अजय सिंह ने राष्‍ट्रमंडल भारोत्‍तोलन चैंपियनशिप में भारत के लिए तीसरा गोल्‍ड मेडल जीता
  • अजय सिंह ने कुल 322 किग्रा वजन उठाया और इस दौरान स्नैच में 147 किग्रा के प्रयास के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया
  • अजय सिंह ने अगले साल राष्‍ट्रमंडल खेलों के लिए सीधे क्‍वालीफाई करने वाले तीसरे भारतीय भारोत्‍तोलक बने

ताशकंद: अजय सिंह ने यहां पुरुष 81 किग्रा वर्ग का खिताब जीतकर राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत के लिए तीसरा स्वर्ण पदक जीता। रविवार रात अजय सिंह ने कुल 322 किग्रा वजन उठाया और इस दौरान स्नैच में 147 किग्रा के प्रयास के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। वह अगले साल बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए सीधे क्वालीफाई करने वाले तीसरे भारतीय भारोत्तोलक हैं।

जेरेमी लालरिननुंगा (67 किग्रा) और अचिंता श्युली (73 किग्रा) पहले ही अपनी स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतने के साथ 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए सीधे क्वालीफाई कर चुके हैं। इस चैंपियनशिप के सभी वजन वर्गों के स्वर्ण पदक विजेताओं को 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में सीधे प्रवेश मिलेगा जबकि बाकी भारोत्तोलक अपनी रैंकिंग के आधार पर खेलों में जगह बनाएंगे।

पोपी हजारिका ने भी महिला 59 किग्रा में कुल 189 किग्रा (84+105 किग्रा) वजन उठाकर रजत पदक जीता।