लाइव टीवी

टोक्यो ओलंपिक की फुटबॉल प्रतियोगिता का ड्रॉ घोषित, जानिए कौन देश किससे भिड़ेगा

Updated Apr 22, 2021 | 05:14 IST

Tokyo Olympic Football championship draw: जापान की राजधानी टोक्यो में इस साल आयोजित होने वाले ओलंपिक खेलों की फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए ड्रॉ का ऐलान हो गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP
टोक्यो ओलंपिक 2021
मुख्य बातें
  • टोक्यो ओलंपिक 2021
  • ओलंपिक फुटबॉल प्रतियोगिता का ड्रॉ घोषित
  • इस साल जापान की राजधानी में होगा ओलंपिक का आयोजन

बर्लिनः टोक्यो ओलंपिक की फुटबॉल प्रतियोगिताओं का बुधवार को ड्रॉ घोषित किया गया जिसमें मेजबान जापान को पुरुष वर्ग में ग्रुप ए में जगह मिली है।
पुरुष वर्ग में 16 टीमों को चार-चार टीमों के चार ग्रुप में बांटा गया है। जापान को ग्रुप ए में दक्षिण अफ्रीका, मैक्सिको और फ्रांस के साथ जगह मिली है।

महिला वर्ग में 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिन्हें चार-चार टीमों के तीन ग्रुप में बांटा गया है। मेजबान जापान को ग्रुप ई में कनाडा, ब्रिटेन और चिली के साथ रखा गया है।

- ड्रॉ इस प्रकार है

पुरुष

ग्रुप ए: जापान, दक्षिण अफ्रीका, मैक्सिको, फ्रांस
ग्रुप बी: न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया, होंडुरास, रोमानिया
ग्रुप सी: मिस्र, स्पेन, अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया
ग्रुप डी: ब्राजील, जर्मनी, आइवरी कोस्ट और सऊदी अरब।

महिला

ग्रुप ई: जापान, कनाडा, ब्रिटेन, चिली
ग्रुप एफ: चीन, ब्राजील, जाम्बिया, नीदरलैंड
ग्रुप जी: स्वीडन, अमेरिका, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड।