लाइव टीवी

द ग्रेट खली को WWE हॉल ऑफ फेम में किया गया शामिल, इस उपलब्धि को हासिल करने वाले भारतीय

Updated Mar 25, 2021 | 11:11 IST

Great Khali WWE hall of fame: द ग्रेट खली को डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय रेसलर हैं।

Loading ...
द ग्रेट खली

डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) ने भारतीय प्रोफेशनल रेसलर द ग्रेट खली को हॉल ऑफ फेम में शामिल करने का फैसला किया है। वह डब्ल्यूडब्ल्यूई हॉल ऑफ फेम में जगह पाने वाले पहले भारतीय हैं। इस बात की जानकारी डब्ल्यूडब्ल्यूई इंडिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर दी है। वीडियो मे देखा जा सकता है कि हॉल ऑफ फेम में शामिल किए जाने की खबर सुनकर खली थोड़ा इमोशनल हो गए। खली के साथ उनकी पत्नी और बेटी भी थे। खली को इस बारे में उनके पूर्व मैनेजर और डब्ल्यूडब्ल्यूई की क्रिएटिव टीम के सदस्य रंजन सिंह ने बताया। 

पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन हैं द ग्रेट खली

पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन द ग्रेट खली की ने भारत के रसलिंग के टैलेंट को दुनिया के सामने लाने में बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई में भारत का नाम जमकर रौशन किया। खली ने आठ सालों तक डब्ल्यूडब्ल्यूई के अंदर अपनी धाक बनाए रखी और दिग्गजों को धूल चटाई। वह इस दौरान कई किरदारों में नजर आए। उन्होंने 2017 में डब्ल्यूडब्ल्यूई में फिर से वापसी की और उसके बाद भारत में एक रेसलिंग अकेडमी खोल ली। उन्होंने भारत से कई रेसलर्स डब्ल्यूडब्ल्यूई को दिए हैं, जिसमें एक नाम कविता देवी का शामिल है।

खली ने 2006 में की थी WWE में एंट्री

द ग्रेट खली ने साल 2006 में डब्ल्यूडब्ल्यूई में कदम रखा था। उनकी एंट्री से सभी हैरान रह गए थे। दरअसल, द अंडरटेकर और मार्क हेनरी की टक्कर हो रही थी। अंडरटेकर ने हेनरी को चित कर दिया और तभी खली रिंग में आ गए थे। खली ने अंडरटेकर जैसे दिग्गज दिग्गज से डटकर मुकाबला किया और उन्हें पस्त कर दिया। खली के जबरदस्त मूव के सामने अंडरटेकर बेबस नजर आए थे। खली ने अपने पहली ही मुकाबला से यह साबित कर दिया था कि वह लंब समय तक डब्ल्यूडब्ल्यूई में टिके रहेंगे।