लाइव टीवी

CWG 2022: हरियाणा के पदकवीरों पर हुई इनामों की बारिश, नकद पुरस्कार और नौकरियों से किया गया सम्मानित

 Commonwealth Games 2022 medal winners from Haryana
Updated Aug 16, 2022 | 22:55 IST

Haryana CM Khattar honours CWG 2022 heroes: हरियाणा सरकार ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में राज्य के पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार और नौकरियां दी हैं।

Loading ...
 Commonwealth Games 2022 medal winners from Haryana Commonwealth Games 2022 medal winners from Haryana
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
विनेश फोगाट और सीएम मनोहर लाल खट्टर
मुख्य बातें
  • बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022
  • हरियाणा के पदकवीरों को किया गया सम्मानित
  • स्वर्ण पदक विजेताओं को डेढ़ करोड़ रूपये

गुरुग्राम: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार और सरकारी नौकरियों से सम्मानित किया।

स्वर्ण पदक विजेताओं को डेढ़ करोड़ रूपये, रजत पदक जीतने वालों को 75 लाख और कांस्य पदक विजेताओं को 50 लाख रूपये दिये गए। चौथे स्थान पर रहने वालों को 15 लाख और इन खेलों में भाग लेने वालों को 7.5 लाख रूपये दिये गए।

यह भी पढ़ें: बर्मिंघम में मैदान फतह करने के बाद बजरंग पूनिया ने भरी ओलंपिक में गोल्ड जीतने की हुंकार

हरियाणा के 29 खिलाड़ियों ने बर्मिंघम खेलों में पदक जीते। इन्हें कुल 25 . 80 करोड़ रूपये प्रदान किये गए जिसके साथ नियुक्ति पत्र भी सौंपा गया।

इस साल हरियाणा से 42 खिलाड़ियों ने राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लिया । कांस्य पदक जीतने वाली महिला हॉकी टीम के नौ सदस्य हरियाणा की थीं। कप्तान सविता पूनिया भी हरियाणा के सिरसा से है।

यह भी पढ़ें: बर्मिंघम में भारत पर हुई मेडल की बरसात लेकिन रह गई एक कसक, जानिए कितने गोल्ड-सिल्वर और ब्रॉन्ज मिले