लाइव टीवी

Pakistan in Olympics: जानिए, ओलंपिक इतिहास में आज तक पाकिस्तान ने कितने मेडल जीते

Updated Aug 09, 2021 | 12:08 IST

How many medals Pakistan won in Olympics: क्या आपको मालूम है कि ओलंपिक इतिहास में पाकिस्तान ने आज तक कितने मेडल अपने नाम किए हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP
अरशद नदीम
मुख्य बातें
  • टोक्यो ओलंपिक 2020 खत्म हो गया
  • भारत ने टोक्यो में सात मेडल जीते
  • पाकिस्तान को कोई पदक नहीं मिला

भारत ने टोक्यो ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। भारत  खेलों के महाकुंभ में एक गोल्ड सहित सात मेडल जीते। इससे पहले साल 2012 के लंदन ओलंपिक में भारत ने कुल 6 पदक अपने नाम किए थे। एक तरफ जहां भारत जश्न मना रहा है तो दूसरी ओर पड़ोसी देश पाकिस्तान गम में डूबा है। दरअसल, टोक्यो में पाकिस्तान को कोई मेडल नहीं जीता। पकिस्तान को भाला फेंक एथलीट अरशद नदीम से पदक की काफी उम्मीदें थीं लेकिन वह पांचवे स्थान पर रहे। बता दें कि भाला फेंक स्पर्धा में भारत के नीरज चोपड़ा ने गोल्ड पर जमाया। 

आज तक पाकिस्तान ने कितने मेडल जीते?

भारत ओलंपिक में अब तक 35 मेडल जीत चुका है। भारत ने 10 गोल्ड, 9 सिल्वर और 16 ब्रॉन्ज अपनी ढोली में डाले। वहीं, पाकिस्तान ने ओलंपिक इतिहास में आज तक 10 पदक हासिल किए हैं। पाकिस्तान ने इनमें से आठ सिर्फ हॉकी में जुटाए। पाकिस्तानी हॉकी टीम ने तीन स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक जीते। वहीं, उसे रेसलिंग और बॉक्सिंग में एक-एक मेडल मिला। पाकिस्तान 1948 से ओलंपिक में हिस्सा ले रहा है। उसे पहली बार पदक 1956 मेलबर्न ओलंपिक में हासिल हुआ था, जो कि सिल्वर था। 

पाकिस्तान ने 29 साल से नहीं जीता मेडल

टोक्यो से खाली हाथ लौटने पर पाकिस्तान का ओलंपिक में पदक जीतने का इंतजार और बढ़ गया है। टोक्यो ओलंपिक में पाकिस्तान की ओर से 22 सदस्यीय दल गया था। इस दल में 10 एथलीट और 12 अधिकारी थे। पाकिस्तान को 29 साल से ओलंपिक में एक भी मेडल नहीं मिला है। पाकिस्तन ने 1992 बार्सीलोना ओलंपिक में आखिरी बार मेडल जीता था। तब पाकिस्तान की हॉकी टीम तीसरी स्थान पर रही थी और उसे कांस्य मिला था। इसके अलावा साल 1988 के बाद से पाकिस्तान ने किसी व्यक्तिगत स्पर्धा में कोई मेडल नहीं जीता।