लाइव टीवी

4 August, India in Tokyo Olympics: आज ओलंपिक में भारत के लिए बड़ा दिन, जानिए कौन से मुकाबले कितने बजे होंगे

Updated Aug 04, 2021 | 02:03 IST

Olympics schedule of India today, 4th August 2021, Wednesday: आज टोक्यो ओलंपिक्स में भारत के लिए खास दिन रहने की उम्मीद है। दो बड़े मुकाबले होंगे मुक्केबाजी (लवलीना बोरगोहेन) और महिला हॉकी का सेमीफाइनल।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP
आज लवलीना बोरगोहेन और भारतीय महिला हॉकी टीम पर नजरें
मुख्य बातें
  • इंडिया इन टोक्यो ओलंपिक्स - आज 4 अगस्त (बुधवार)
  • टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए आज होगा खास दिन, कई बड़े मुकाबले
  • मुक्केबाजी में लवलीना बोरगोहेन और हॉकी में भारतीय महिला टीम इतिहास रचने के इरादे से उतरेंगी

टोक्यो ओलंपिक (Tokyo olympics) में अब तक भारत ने दो पदक अपने नाम किए हैं। जबकि मुक्केबाजी में लवलीना बोरगोहेन एक पदक पक्का कर चुकी हैं और कुछ अन्य पदकों की आस अब भी बनी हुई है। वहीं लवलीना आज (4 अगस्त, बुधवार) अपने पदक का रंग जरूर बदलकर नया इतिहास रच सकती हैं। बुधवार को ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के कई अहम मैच खेले जाने हैं। आइए जानते हैं कि टोक्यो ओलंपिक के 12वें दिन भारतीय समय के मुताबिक भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम कैसा है..

एथलेटिक्स 

नीरज चोपड़ा, पुरुष भाला फेंक क्वालीफिकेशन ग्रुप ए, सुबह 05:35 बजे।

शिवपाल सिंह, पुरुष भाला फेंक क्वालिफिकेशन ग्रुप बी, सुबह 07:05 बजे

मुक्केबाजी

लवलीना बोरगोहेन बनाम बुसेनाज सुरमेनेली (तुर्की) महिलाओं की 69 किग्रा सेमीफाइनल[ सुबह 11: 00 बजे 

गोल्फ

अदिति अशोक और दीक्षा डागर,  महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में पहला दौर, सुबह 04:00 बजे।

हॉकी

भारत बनाम अर्जेंटीना, महिला टीम सेमीफाइनल, दोपहर 03:30 बजे

कुश्ती

रवि कुमार बनाम ऑस्कर टिगरेरोस उरबानो (कोलंबिया), पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा,  सुबह 08:00 बजे शुरू होने  के बाद चौथा मुकाबला।

अंशु मलिक बनाम इरिना कुराचिकिना (बेलारूस), महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा, सुबह  08:00 बजे शुरू होने के बाद पांचवां मुकाबला।

दीपक पूनिया बनाम एकरेकेम एगियोमोर (नाइजीरिया), पुरुष फ्रीस्टाइल 86 किग्रा, सुबह 08:00 बजे शुरू होने के बाद आठवां मुकाबला।