लाइव टीवी

5 August, India in Tokyo Olympics: आज भारत पर हो सकती है मेडल की बरसात, जानिए कौन से मैच कितने बजे होंगे

Updated Aug 05, 2021 | 06:30 IST

Olympics schedule of India today, 5th August 2021, Thursday: आज टोक्‍यो ओलंपिक्‍स में भारत के लिए खास दिन रहने की उम्‍मीद है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम और रवि कुमार दहिया के मैचों पर रहेगी नजर।

Loading ...
रवि कुमार दहिया और भारतीय पुरुष हॉकी टीम
मुख्य बातें
  • इंडिया इन टोक्यो ओलंपिक्स - आज 5 अगस्त (गुरुवार)
  • टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए आज होगा खास दिन, कई बड़े मुकाबले
  • रेसलिंग में रवि कुमार दहिया और हॉकी में भारतीय पुरुष टीम इतिहास रचने के इरादे से उतरेंगे

टोक्‍यो: टोक्‍यो ओलंपिक्‍स 2020 (Tokyo Olympics) में भारत ने अब तक तीन मेडल अपने नाम किए हैं। आज का दिन ओलंपिक में भारत के लिए काफी खास रहने वाला है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम जहां ब्रॉन्‍ज मेडल के लिए जर्मनी से भिड़ेगी, वहीं रवि कुमार दहिया भारत को गोल्‍ड दिलाने के लिए अपना जोर लगाते हुए नजर आएंगे। विनेश फोगाट एक्‍शन में नजर आएंगी जबकि दीपक मलिक देश के लिए ब्रॉन्‍ज मेडल जीतना चाहेंगे। जानिए टोक्‍यो ओलंपिक के 13वें दिन भारत का कार्यक्रम क्‍या है। (भारतीय समयानुसार)

एथलेटिक्स:

केटी इरफान, राहुल रोहिल्ला और संदीप कुमार – पुरुष 20 किमी पैदल चाल – दोपहर बाद एक बजे।


गोल्फ:

अदिति अशोक और दीक्षा डागर महिलाओं के व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले – सुबह चार बजे।


हॉकी:

भारत बनाम जर्मनी पुरुष कांस्य पदक मैच – सुबह सात बजे।


कुश्ती:

विनेश फोगाट बनाम सोफिया मैगडेलेना मैटसन (स्वीडन) महिलाओं के फ्रीस्टाइल 53 किग्रा में – सुबह आठ बजे।

अंशु मलिक बनाम वालेरिया कोबलोवा (रूस ओलंपिक समिति) महिलाओं के फ्रीस्टाइल 57 किग्रा के रेपाशॉज राउंड में, सुबह सात बजकर 30 मिनट के बाद।

रवि दहिया और जावुर युगुऐव (रूस ओलंपिक समिति) पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किग्रा फाइनल में – दोपहर बाद दो बजकर 45 मिनट के बाद।

दीपक पूनिया पुरुषों के फ्रीस्टाइल कांस्य पदक मैच में, दोपहर बाद दो बजकर 45 मिनट के बाद।