लाइव टीवी

युवा भारतीय शतरंज खिलाड़ी ल्यूक मेंदोनका ने स्कालिकी शतरंज महोत्सव का खिताब जीता

Updated Aug 31, 2020 | 23:11 IST

Indian international master Luke Mendonca wins in Slovakia: भारत के युवा शतरंज खिलाड़ी ल्यूक मेंदोनका ने स्लोवाकिया में शतरंज प्रतियोगिता जीतकर सबका दिल जीता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
Luke Mendonca (file photo)

चेन्नई: युवा भारतीय अंतरराष्ट्रीय मास्टर ल्यूक मेंदोनका ने स्लोवाकिया में स्कालिकी शतरंज महोत्सव का खिताब जीता। मेंदोनका ने नौ दौर के टूर्नामेंट में 7.5 अंक जुटाए। गोवा के खिलाड़ी मेंदोनका (ईएलओ रेटिंग 2472) पूरे टूर्नामेंट के दौरान अजेय रहे और उन्होंने इस दौरान छह जीत दर्ज की।

उन्होंने छठे दौर में अपने से बेहतर रेटिंग वाले इटली के पियर बोसो (ईएलओ रेटिंग, 2600) को भी हराया। भारतीय खिलाड़ी ने पोलैंड के मारेक नियाजेक, चेक गणराज्य के एलेक्सांद्र स्लालस्की, पोलैंड के मार्सिन मोलेंदा, फ्रांस के थॉमस डियोनिसी और इंग्लैंड के हैरी ग्रीव को भी हराया। मेंदोनका ने तीन बाजियां ड्रॉ खेली।

शतरंज में लगातार दूसरे दिन भारत के लिए बड़ी और अच्छी खबर आई है। इससे पहले रविवार को भारत और रूस को इंटरनेट और सर्वर की खराबी के कारण 2020 ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड में संयुक्त विजेता घोषित किया गया था।