लाइव टीवी

ग्रेट ब्रिटेन ने भारतीय महिला हॉकी टीम को 2-2 के ड्रॉ पर रोका

Updated Oct 04, 2019 | 21:33 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

India vs Great Britain: भारत और ग्रेट ब्रिटेन की महिला हॉकी टीमों के बीच हुए मुकाबले में शुक्रवार को ग्रेट ब्रिटेन की टीम ने मुकाबला 2-2 से ड्रॉ करा लिया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
भारत बनाम ग्रेट ब्रिटेन महिला हॉकी मैच (HI)
मुख्य बातें
  • भारतीय महिला हॉकी टीम बनाम ग्रेट ब्रिटेन महिला हॉकी टीम
  • भारत के इंग्लैंड दौरे के अंतिम मैच में ग्रेट ब्रिटेन ने भारतीय टीम को 2-2 पर रोका
  • भारतीय हॉकी टीम ने 1 जीत, 3 ड्रॉ और 1 हार के साथ इस दौरे का अंत किया

मारलॉः शुक्रवार को भारतीय महिला हॉकी टीम और मेजबान ग्रेट ब्रिटेन की महिला हॉकी टीम के बीच खेला गया मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। ये भारतीय महिला हॉकी टीम के इंग्लैंड दौरे का अंतिम मुकाबला था। विश्व की नंबर.9 महिला टीम भारत ने इस दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय महिला टीम ने यहां कुल 5 मुकाबले खेले जिसमें से एक में भारत को जीत मिली, तीन मैच ड्रॉ रहे और एक में भारतीय टीम को हार मिली।

भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच खेले गए अंतिम मैच में नवजोत कौर ने भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद गुरजीत कौर ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करते हुए भारतीय महिला हॉकी टीम को 2-0 की अहम बढ़त दिला दी।

भारतीय टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी और ऐसा लग रहा था कि भारत इस दौरे पर अपना दूसरा मुकाबला जीत लेगी लेकिन फिर ग्रेट ब्रिटेन की महिला हॉकी टीम ने जबरदस्त वापसी की। मैच के 55वें मिनट में एलिजाबेथ नील ने गोल करके एक बार फिर स्थानीय दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। अब स्कोर 1-2 था।

जबकि मैच के अंतिम क्षणों में 60वें मिनट में एना टोमान ने बेहतरीन गोल करते हुए ग्रेट ब्रिटेन को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया। स्कोर 2-2 से बराबर हो चुका था और देखते-देखते अंतिम सीटी भी बज गई जिसके साथ ही भारतीय टीम ने दूसरी जीत का सुनहरा मौका गंवा दिया। भारतीय गोलकीपर सविता ने शानदार प्रदर्शन किया और ग्रेट ब्रिटेन की कई कोशिशों को बेकार कर दिया।