लाइव टीवी

WRESTLING LIVE, CWG 2022: बजरंग, दीपक और साक्षी ने जीता गोल्ड, अंशू मलिक को मिला सिल्वर

Updated Aug 06, 2022 | 01:48 IST

Commonwealth Games 2022, Wrestling: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में कुश्ती प्रतियोगिता का पहला दिन भारत के नाम रहा, भारत ने कुश्ती स्पर्धाओं में कुल 6 पदक जीतकर पहले स्थान पर पहुंच गई है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
बजरंग पूनिया और अंशू मलिक
मुख्य बातें
  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (बर्मिंघम) - कुश्ती
  • भारतीय पहलवानों ने पहले दिन जीते कुल छह पदक
  • भारत ने पहले दिन अपने नाम किए 3 गोल्ड, एक रजत और दो कांस्य

CWG 2022, WRESTLING RESULTS LIVE: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में आज (शुक्रवार) आठवें दिन कुश्ती में भारतीय पहलवानों ने धमाल मचा दिया है। भारत के लिए कुश्ती में रजत के रूप में पहला पदक अंशू मलिक ने जीता और बजरंग पूनिया ने भारत के लिए कुश्ती में पहला गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक ने भी गोल्ड पर धमाकेदार अंदाज में कब्जा कर लिया। दीपक पूनिया ने लगातार तीसरा स्वर्ण जीतकर गोल्ड मेडल की हैट्रिक पूरी कर ली। इसके बाद दिव्या काकरान और मोहित ग्रेवाल ने कांस्य पदक जीते। कुश्ती स्पर्धाओं के पहले दिन भारत ने तीन गोल्ड और एक रजत और दो कांस्य सहित कुल 6 पदक अपने नाम किए। 

साक्षी मलिक - 62 किलोग्राम वर्ग (महिला, फ्री-स्टाइल)-गोल्ड
भारत की स्टार महिला पहलवान साक्षी मलिक ने शुक्रवार को महिलाओं की 62 किग्रा वर्ग की फ्रीस्टाइल स्पर्धा में 0-4 से पिछड़ने के बाद एक ही दांव में कनाडा की पहलवान को मात देकर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। यह राष्ट्रमंडल खेलों में उनका पहला पदक है। 

साक्षी मलिक ने अपने शरुआती दो मुकाबले जीतने के बाद सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके बाद सेमीफाइनल में कैमरून की बर्थे को 10-0 से मात देकर फाइनल में एंट्री हासिल की। उन्होंने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में विरोधी खिलाड़ियो को एक भी अंक नहीं दिया और टेक्निकल सुपीरियरिटी के आधार पर फाइनल में प्रवेश किया था। 

बजरंग पुनिया-  65 किलोग्राम वर्ग (पुरुष, फ्री-स्टाइल)-गोल्ड
बजरंग पूनिया ने भारत के लिए कुश्ती में पहला गोल्ड कनाडा के खिलाड़ी को 7-2 के अंतर से मात देकर जीता। यह बजरंग का राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार दूसरा गोल्ड मेडल है। साल 2018 में उन्होंने गोल्ड कोस्ट में भी 65 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। 

बजरंग पूनिया ने पुरुषों के 65 किलोग्राम फ्री-स्टाइल स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में नाउरू के लोव बिंघम को शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। उन्होंने नाउरू के पहलवान को तीन मिनट के अंदर पस्त करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में वैसा ही आगाज किया जैसा कि भारतीय खेल प्रेमी उनसे उम्मीद कर रहे थे। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में उन्होंन 6-0 से जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह बना ली। इसके बाद सेमीफाइनल में बजरंग ने इंग्लैंड के जॉर्ज को 10-0 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई।
 

अंशू मलिक - 57 किलोग्राम वर्ग (महिला, फ्री-स्टाइल)-सिल्वर
अंशू मलिक को फाइनल मुकाबले में नाइजीरिया की ओडुनायो के खिलाफ 7-3 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय खिलाड़ी पूरे मुकाबले में पिछली दो बार की विजेता ओडुनायो के खिलाफ धमाल नहीं कर पाईं। आखिरी के तीस सेकेंड में उन्होंने वापसी की कोशिश की लेकिन वो नाकाफी रही और उन्हें राष्ट्रमंडल खेलों में अपने डेब्यू में रजत पदक अपने नाम किया। नाइजीरिया की ओडुनायो ने लगातार तीसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता और विजयी हैट्रिक पूरी की। 

भारतीय महिला पहलवानों में अंशू मलिक ने 57 किलोग्राम वर्ग क्वार्टर फाइनल में अपने जन्मदिन पर शानदार प्रदर्शन करते हुए टेक्निकल सुपरियोरिटी के आधार पर एक मिनट के अंदर जीत दर्ज की। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की आइरीन सिमोनिडिस को 10-0 से शिकस्त देते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की की। इसके बाद सेमीफाइनल में श्रीलंकाई पहलवान को 10-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई और एक पदक पक्का किया।

दीपक पुनिया - 86 किलोग्राम वर्ग (पुरुष, फ्री-स्टाइल)-गोल्ड

उधर, दीपक पुनिया ने पुरुषों के फ्री-स्टाइल 86 किलोग्राम वर्ग में न्यूजीलैंड के पहलवान मैथ्यू ओक्सेनहैम को मात देते हुए क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की। उसके बाद क्वार्टर फाइनल में दीपक ने सियरा लियोन के शेकू कसेगबामा को 10-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इसके बाद दीपक ने सेमीफाइनल फाइट में कनाडा के मूर एलेक्सेंडर को 3-1 से हराते हुए फाइनल में जगह बनाई।

मोहित ग्रेवाल - 125 किलोग्राम वर्ग (पुरुष, फ्री-स्टाइल)-कांस्य

पुरुष फ्री-स्टाइल में 125 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में भारत के मोहित ग्रेवाल ने भी जीत के साथ आगाज किया और साइपरस के एलेक्सियोस के खिलाफ 10-1 से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। लेकिन वो सेमीफाइनल में कनाडा के अमरवीर के खिलाफ 2-12 से हार गए।