लाइव टीवी

Ishita Malviya: बेहद खूबसूरत और निडर हैं भारत की पहली महिला सर्फर इशिता, देखिए PHOTOS

Updated Jul 24, 2020 | 20:31 IST

Ishita Malviya Pics: भारतीय महिलाएं अब उन खेलों में भी हाथ आजमाने लगी हैं जिन पर अब तक किसी भी भारतीय की नजर नहीं होती है। इशिता मालवीय भारत की पहली महिला पेशेवर सर्फर हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
इशिता मालवीय (@SurfIshita)

इशिता मालवीय (Ishita Malviya) भारत की पहली पेशेवर महिला सर्फर हैं। सर्फिंग एक खेल है जिसमें आप समुद्र की बड़ी-बड़ी लहरों के बीच एक बोर्ड के ऊपर बैलेंस बनाकर करतब करते हैं। वैसे तो ये अब तक सिर्फ एक अंतरराष्ट्रीय खेल के रूप में देखा जाता था लेकिन अब इशिता जैसा हुनर इसको भारत में भी लोकप्रिय बना सकता है।

कौन हैं इशिता मालवीय?

इशिता मालवीय मुंबई से हैं। वो पत्रकारिता की पढ़ाई कर चुकी हैं। कम उम्र में वो अपना सर्फिंग का सपना पूरा करने कर्नाटक शिफ्ट हो गई थीं। साल 2007 में एक जर्मन छात्र से मिलने के बाद उन्होंने सर्फिंग की शुरुआत की थी। वो आजकल खुद सर्फिंग करने के साथ-साथ एक सर्फिंग क्लब और कैंप भी कर्नाटक में चला रही हैं। इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक इशिता अपने बॉयफ्रेंड के साथ कोनकण कोस्ट के एक गांव में सर्फ क्लब चलाती हैं। वो दुनिया की सबसे बड़ी सर्फ एपेरल कंपनी की ब्रांड एंबेस्डर बनने वाली एकमात्र भारतीय हैं।

इशिता का लक्ष्य

साल 2014 में इशिता मालवीय के ऊपर एक डॉक्यूमेंट्री भी बनी थी। बियोंड द सर्फेस एक ऐसी डॉक्यूमेंट्री फिल्म थी जिसमें इशिता और कुछ अन्य उभरती हुई महिला सर्फर्स की कहानी दिखाई गई थी। इशिता का सपना है कि वो भारतीय कोस्टलाइन को अंतरराष्ट्रीय सर्फिंग स्पॉट बनाएं।

इंस्टाग्राम Queen

इशिता मालवीय सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनकी कई शानदार तस्वीरें देखने को मिलती हैं। वो हुनरमंद होने के साथ-साथ बेहद खूबसूरत भी हैं। ये हैं उनकी कुछ तस्वीरें..

ओलंपिक में सर्फिंग

गौरतलब है कि सर्फिंग को पहली बार ओलंपिक खेलों में शामिल कर लिया गया है। टोक्यो ओलंपिक जब अगले साल आयोजित होंगे तो उसमें खेल प्रेमी पहली बार समुद्र की लहरों पर होने वाली जबरदस्त प्रतियोगिता का लुत्फ उठा सकेंगे। अगर इशिता जैसी प्रतिभाएं आगे आती रहीं तो एक दिन भारतीय सर्फर भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना व देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

ऑफ बीट खेलों में अब तक भारत ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया लेकिन धीरे-धीरे इन खेलों में भी हुनरमंद खिलाड़ी निकलकर सामने आ रहे हैं। ये क्रिकेट से दूर एक अलग दुनिया है जहां भारत आने वाले दिनों में काफी नाम कमा सकता है।