लाइव टीवी

अधिकारी का चौंकाने वाला बयान- 'अगले साल भी टोक्यो ओलंपिक का आयोजन होना मुश्किल'

Tokyo olympics 2020
Updated Apr 10, 2020 | 21:54 IST

Tokyo Olympics: जापान में आयोजित होने वाले टोक्यो ओलंपिक पहले ही एक साल के लिए स्थगित हो चुके हैं। अब बताया जा रहा है कि ये खेल आयोजन अगले साल भी होना मुश्किल है।

Loading ...
Tokyo olympics 2020Tokyo olympics 2020
तस्वीर साभार:&nbspAP, File Image
टोक्यो ओलंपिक 2020
मुख्य बातें
  • टोक्यो ओलंपिक एक बार फिर स्थगित हो सकते हैं
  • ओलंपिक अधिकारी ने दिया चौंकाने वाला बयान, अगले साल भी ओलंपिक होना मुश्किल
  • शिंजो आबे पर दबाव, देश में आपात लॉकडाउन का ऐलान किया

तोक्यो: कुछ ही दिन पहले टोक्यो ओलंपिक खेलों को एक साल के लिए स्थगित करने का फैसला किया गया। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ शुरुआत में ये फैसला लेने से हिचक रहा था लेकिन जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार इन खेलों को 2021 में कराने का फैसला लिया गया। इसका कार्य्रकम भी जारी कर दिया गया है। लेकिन अब टोक्यो ओलंपिक के मुख्य कार्यकारी ने शुक्रवार को ये कहकर चौंका दिया कि वे इस बात की गारंटी नहीं दे सकते कि खेल 16 महीने के विलंब के बाद अगले साल भी हो सकेंगे।

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने इस सप्ताह आपात घोषणा करके पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया है। टोक्यो आयोजन समिति के सीईओ तोशिरो मुतो ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि कोई भी यह कहने की स्थिति में होगा कि अगले साल जुलाई में भी खेल हो सकेंगे या नहीं।’ उन्होंने कहा, ‘हम आपको स्पष्ट उत्तर देने की स्थिति में नहीं है।’ टोक्यो ओलंपिक अब 23 जुलाई 2021 से और पैरालम्पिक खेल 24 अगस्त से होंगे।

शिंजो आबे पर कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिये देर से कदम उठाने के आरोप लगाये जा रहे हैं। विरोधियों का कहना है कि ऐसा इसलिये हुआ क्योंकि वो इसी साल ओलंपिक कराना चाहते थे। अब आने वाले समय में जापान के प्रधानमंत्री की मुश्किलें और दबाव बढ़ सकता है।