लाइव टीवी

नाइटहुड सम्मान से नवाजे जाएंगे फार्मूला वन चालक लुईस हैमिल्टन

Updated Dec 31, 2020 | 11:41 IST

साल 2020 में सातवीं बार फॉर्मूला वन विश्व चैंपियन का खिताब जीतने वाले लुईस हैमिलटन ने साल 2020 का अंत एक बड़ी उपलब्धि के साथ किया है।

Loading ...
लुईस हैमिल्टन
मुख्य बातें
  • नाइटहुड से किया जाएगा लुईस हैमिल्टन को सम्मानित
  • बनेंगे ये उपलब्धि हासिल करने वाले छठे फॉर्मूला वन चालक
  • इस साल तोड़ा माइकल शूमाकर का सबसे ज्यादा रेस जीतने का रिकॉर्ड, सातवीं बार जीता विश्व खिताब

लंदन: दुनिया के सबसे सफल फॉर्मूला वन चालक ब्रिटेन के लुईस हैमिल्टन ने अपने करियर में एक और विशिष्ट उपलब्धि हासिल कर ली है। इसी साल जर्मनी के दिग्गज फार्मूला वन चालक रहे माइकल शूमाकर के सबसे ज्यादा 91 रेस जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ने वाले हैमिल्टन को नाइटहुड सम्मान से नवाजा जाएगा। यह ब्रिटेन में दिया जाने वाला सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। 

सात बार के विश्व चैंपियन हैमिल्टन अबतक 95 रेस अपने नाम कर चुके हैं। नाइटहुड की उपाधि हासिल करने के बाद हैमिल्टन अपने नाम के आगे 'सर' जुड़ जाएगा। 'सर' की उपाधि से नवाजे जाने की यबह परंपरा ब्रिटेन में मध्यकाल से चली आ रही है। जो कि किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले चुनिंदा लोगों को दी जाती है। 

नाइटहुड हासिल करने वाले छठे फार्मूला वन चालक
लुईस हैमिल्टन से पहले कई अन्य फार्मूला वन चालकों को नाइटहुड से सम्मानित किया जा चुका है जिसमें सर जैकी स्टीवर्ट, सर स्टर्लिंग मॉस, सर फ्रैंक विलियम्स, सर पैट्रिक हेड और सर जैक बॉथम शामिल हैं। हैमिल्टन यह उपलब्धि हासिल करने वाले छठे फार्मूला वन चालक हैं। 

साल 2020 हैमिल्टन के लिए पहले ही उपलब्धियों भरा रहा है। इसी साल उन्होंने रिकॉर्ड सातवीं बार विश्व खिताब पर कब्जा किया है। उनकी इस उपलब्धि के कारण ही मर्सेडीज की टीम भी लगातार सातवीं बार कार निर्माता का खिताब जीतने में सफल रही है।

उन्हें लॉरेस वर्ल्ड स्पोर्ट्स मैन ऑफ द इयर, बीसीसी स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर, जीक्यू गेम चेंजर ऑफ द ईयर के खिताब से भी नवाजा जा चुका है।