लाइव टीवी

मेस्सी ने किया कमाल, करियर में पहली बार अर्जेंटीना के लिए एक मैच में दागे 5 गोल

Updated Jun 06, 2022 | 11:41 IST

Lionel Messi 5 goals in a match: अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी ने अर्जेंटीना के लिए खेलते हुए पहली बार एक मैच में 5 गोल करने का कमाल किया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP
लियोनेल मेस्सी
मुख्य बातें
  • अर्जेंटीना बनाम एस्टोनिया दोस्ताना मैच
  • लियोनेल मेस्सी ने किया कमाल
  • एक मैच में 5 गोल करने का रिकॉर्ड बनाया

फुटबॉल जगत के महान खिलाड़ियों में से एक अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी ने एक और कमाल कर दिखाया है। उन्होंने पहली बार अपने करियर के एक मैच में पांच गोल करने का कमाल किया है। उन्होंने ये कमाल स्पेन में खेले गए दोस्ताना फुटबॉल मैच में एस्टोनिया के खिलाफ किया।

एस्टोनिया के खिलाफ खेले गए इस मैच में 5-0 की जीत के दौरान मेस्सी ने पहली बार अर्जेन्टीना की ओर से पांच गोल दागे और अंतरराष्ट्रीय पुरुष फुटबॉल में सर्वाधिक गोल दागने वालों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए। अर्जेंटीना की टीम पिछले 33 मुकाबलों से अजेय है।

मेस्सी ने पहले हाफ में पेनल्टी किक पर गोल सहित दो गोल दागे और फिर दूसरे हाफ में तीन और गोल दागकर अपने अंतरराष्ट्रीय गोल की संख्या को 86 तक पहुंचाया। अर्जेन्टीना के इस स्टार खिलाड़ी ने इस दौरान हंगरी के पूर्व महान खिलाड़ी फ्रेनेक पुस्कास को पीछे छोड़ा जिनके नाम पर 84 गोल दर्ज हैं।

पुर्तगाल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो 117 गोल के साथ अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने रविवार को नेशन्स लीग में स्विट्जरलैंड के खिलाफ पुर्तगाल की 4-0 की जीत में भी दो गोल दागे। उनके बाद ईरान के अली देई (109) और मलेशिया के मुख्तार दहारी (89) का नंबर आता है। मेस्सी ने इससे पहले अर्जेन्टीना की ओर से सीनियर स्तर पर कभी किसी मैच में पांच गोल नहीं दागे थे।