लाइव टीवी

Ballon d'Or Award 2021: मेसी ने 7वीं बार बैलोन डिओर अवॉर्ड पर जमाया कब्जा, रोनाल्डो और लेवानडॉस्की को पछाड़ा

Updated Nov 30, 2021 | 09:24 IST

Lionel Messi Wins Men's Ballon d'Or 2021: लियोनल मेसी ने रिकॉर्ड सातवीं बार बैलोन डिओर अवॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने क्रिस्टियानो रोनाल्डो और रॉबर्ट लेवानडॉस्की को पछाड़ा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP
लियोनल मेसी
मुख्य बातें
  • लियोनल मेसी ने फिर बैलोन डिओर जीता
  • उनका यह सातवां बैलोन डिओर अवॉर्ड है
  • मेसी ने इस अवॉर्ड को सर्वाधिक बार जीता है

Ballon d'Or Award 2021: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोन मेसी ने एक बार फिर बैलन डिओर अवार्ड पर कब्जा जमा लिया। उन्होंने पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और पौलेंड के रॉबर्ट लेवानडॉस्की को पछाड़कर साल 2021 का अवॉर्ड अपने नाम किया है। मेसी ने यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड सातवीं बार जीता है। 34 वर्षीय मेसी सबसे ज्यादा बार इस खिताब को जीतने वाले खिलाड़ी हैं। स्ट्राइकर मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने इस साल कोपा अमेरिका ट्रॉफी जीती थी।  उन्होंने बतौर खिलाड़ी भी अच्छा प्रदर्शन किया था। टीम करीब 28 साल बाद चैंपियन बनी थी। 

40 अंतरराष्ट्रीय गोल कर चुके हैं मेसी

मेसी ने इससे पहले बैलन डिओर अवॉर्ड 2009, 2010, 2011, 2012, 2015 और 2019 में हासिल किया था। पिछले साल कोरोना महामारी के चलते इस अवॉर्ड को नहीं दिया गया था। मेसी ने साल 2021 में 40 अंतरराष्ट्रीय गोल कर डाले हैं। उन्होंने यह गोल बार्सिलोना (28) , अर्जेंटीना (8) और पेरिस सेंट-जर्मेन (4) के लिए किए हैं। बता दें कि 15 साल तक बार्सिलोना की तरफ से खेलने वाले लियोनेल मेसी कुछ महीने पहले स्पैनिश क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) से जुड़े हैं। ऐसे में उनके लिए यह पुरस्कार और भी खास हो गया है।

कौन देता है बैलन डिओर अवॉर्ड

बैलन डिओर अवॉर्ड फ्रांस की मशहूर फुटबॉल पत्रिका बैलोन डिओर की ओर से दिए जाते हैं। यह खिताब हर साल क्लब या राष्ट्रीय टीम में शानदार प्रदर्शन करने वाले फुटबॉलर को मिलता है। इस साल अवॉर्ड का 65वां संस्करण आयोजित किया गया। इस पुरुस्कार की शुरुआत 1956 से हुई थी। पहली बार स्टेनली मैथ्यूज को इस पुरस्कार से नवाजा गया। पहले इस अवॉर्ड को सिर्फ पुरुष फुटॉबलर्स को दिया जाता था लेकिन 2018 से महिला फुटबॉलर्स को भी इससे नवाजा जा रहा है। इस साल बार्सिलोना की मिड-फील्डर एलेक्सिया पुटेलस ने महिलाओं का बैलन डिओर खिताब जीता है।

सबसे ज्यादा बार बैलन डिओर अवॉर्ड जीतने वाले फुटबॉलर

 खिलाड़ी  अवॉर्ड संख्या
 लियोनल मेसी  7
 क्रिस्टियानो रोनाल्डो  5
 जोहान क्रायफ  3
 माइकल प्लातिनी  3
 मार्को वान बास्टन  3
 फ्रेंच बेकेनबाउर  2
 रोनाल्डो नाजारियो  2
 अल्फ्रेडो डी स्टेफनो  2
 केविन कीगन  2
 कार्ल हेन्ज  2