लाइव टीवी

भाजपा में शामिल हुए योगेश्वर दत्त और संदीप सिंह, पीएम मोदी से प्रभावित होकर थामा पार्टी का दामन

Updated Sep 27, 2019 | 00:39 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले पहलवान योगेश्वर दत्त और मशहूर ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह ने गुरुवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दर्ज की। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
योगेश्वर दत्त और संदीप सिंह

नई दिल्ली:  भारत के दो स्टार खिलाड़ी पहलवान योगेश्वर दत्त और पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले पहलवान योगेश्वर दत्त और मशहूर ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह ने गुरुवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। दोनों खिलाड़ी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा के अध्यक्ष सुभाष बराला की उपस्थिति में सदस्य बने। पार्टी दोनों खिलाड़ियों को आगामी विधानसभा चुनाव में मैदान में उतार सकती है। योगेश्वर बरोदा सीट से और संदीप सिंह सिरसा से पार्टी उम्मीदवार हो सकते हैं।  

योगेश्वर दत्त काफी दिनों से ट्विटर पर राष्ट्रवादी विचारधारा के समर्थक रहे हैं। वो पीएम मोदी के भी बड़े मुरीद हैं। दत्त राष्ट्रविरोधी बयान देने वाले लोगों को ट्विटर पर निशाना बनाने से चूकते नहीं थे। ऐसे में माना जा रहा था कि वो आगे चलकर पार्टी का दामन थाम सकते हैं। 

योगेश्नर दत्त ने साल 2012 में लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। उन्हें इसके बाद पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने साल 2010 में दिल्ली और 2014 में ग्लास्गो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था। साल 2014 में इंचियोन में आयोजित एशियाई खेलों में भी वो स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।  मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले 36 वर्षीय योगेश्वर दत्त दिल्ली में रहते हैं ऐसे में माना जा रहा है कि हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनाव में वो मैदान में उतर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने हरियाणा पुलिस के डीएसपी पद से इस्तीफा दे दिया है। 

वहीं भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह भी भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने भी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी का दामन थामा है। संदीप सिंह मूल रूप से हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद कस्बे के रहने वाले हैं। उनकी पहचान दुनिया भर में एक शानदार ड्रैग फ्लिकर की रही है। संदीप सिंह एक दुर्घटना में गोली लगने के बाद मैदान से दूर हो गए थे। डॉक्टरों ने उनकी हॉकी के मैदान पर दोबारी वापसी को असंभव करार दिया था लेकिन उन्होंने इन परिस्थितियों 

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए योगेश्वर दत्त ने कहा, उन्होंने भाजपा का दामन इसलिए थामा क्योंकि वो पीएम नरेंद्र मोदी से बेहद प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, मैं लोगों की सेवा करना चाहता हूं। मैं पीएम मोदी से से प्रभावित हूं इसलिए मैंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय किया। मैं लंबे समय से उन्हें फॉलो कर रहा हूं। ये जरूरी है कि अच्छा काम करने के लिए आगे आएं। खिलाड़ियों को भी ऐसा करना चाहिए। इस परिवार का हिस्सा बनकर मैं खुश हूं। 

भाजपा का दामन थामने के बाद संदीप सिंह ने भी कहा कि वो भी पीएम नरेंद्र मोदी से बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि मैं लंब समय से भाजपा को फॉलो कर रहा हूं। मैं पीएम मोदी से काफी प्रभावित हूं। हरियाणा के मुख्यमंत्री एमएस खट्टर  ने भी अपनी क्षमता से मुझे प्रभावित किया है। मैं देश और पार्टी की अपनी पूरी क्षमता से सेवा करने की कोशिश करूंगा।