लाइव टीवी

पद्म अवॉर्ड्स का हुआ ऐलान, जानिए किन खिलाड़ियों को इस बार मिलेगा सम्मान, नीरज चोपड़ा को खास अवॉर्ड

Neeraj Chopra
Updated Jan 25, 2022 | 21:11 IST

President of India to give Padma Awards 2022: पद्म अवॉर्ड्स 2022 का ऐलान कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि किन खिलाड़ियों को इन अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जाएगा।

Loading ...
Neeraj ChopraNeeraj Chopra
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
नीरज चोपड़ा
मुख्य बातें
  • पद्म अवॉर्ड्स 2022 का हुआ ऐलान
  • कई खिलाड़ियों को किया जाएगा सम्मानित
  • राष्ट्रपति द्वारा दिए जाएंगे पुुरस्कार

भारतीय खेल जगत के कई सितारों को इस बार पद्म अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार द्वारा पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। इस बार 4 लोगों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 107 लोगों को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। आइए जानते हैं कि इनमें से किन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है।

ओलंपिक खेलों में जेवलिन थ्रो में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ठ सेवा मेडल से सम्मानित किया गया। उनको पद्म श्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा पद्म पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं।

1. देवेंद्र झाझरिया - पद्म भूषण

2. नीरज चोपड़ा - पद्म श्री

3. प्रमोद भगत - पद्म श्री

4. संकरनरायण मेनन - पद्म श्री

5. फैसल अली - पद्म श्री

6. वंदना कटारिया - पद्म श्री

7. अवनी लखेरा - पद्म श्री

8. ब्रह्मानंद संखवाकर - पद्म श्री

9. सुमित अंतिल - पद्म श्री

सूबेदार नीरज चोपड़ा को खास सम्मान

ओलंपिक में एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय सूबेदार नीरज चोपड़ा को उनकी विशिष्ट सेवा के लिए मंगलवार को परम विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा गया। भारतीय सेना की चार राजपूताना राइफल्स में सूबेदार चोपड़ा ने अगस्त 2021 में तोक्यो ओलंपिक की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर की दूरी के साथ स्वर्ण पदक जीता था।

भारतीय सेना ने मंगलवार को उन सैन्यकर्मियों की सूची जारी की जिन्हें उनके साहसिक और विशिष्ट सेवा के लिए गणतंत्र दिवस 2022 के मौके पर पुरस्कृत किया गया। चोपड़ा के साथ भारतीय सेना के 18 अन्य मौजूदा और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को परम विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा गया। चोपड़ा को खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए 2018 में अर्जुन पुरस्कार और 2020 में विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था।

चोपड़ा 15 मई 2016 को नायब सूबेदार के रूप में चार राजपूताना राइफल्स से जुड़े थे। सेना से जुड़ने के बाद उन्हें ‘मिशन ओलंपिक विंग’ और पुणे के सेना खेल संस्थान में ट्रेनिंग के लिए चुना गया। मिशन ओलंपिक विंग भारतीय सेना की पहल है जिसके तहत 11 खेलों की विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान की जाती है और उन्हें ट्रेनिंग दी जाती है।