लाइव टीवी

जोकोविच की रवानगी के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 का आगाज, नडाल और ओसाका ने पहले राउंड में मचाया धमाल

Updated Jan 17, 2022 | 14:01 IST

Australian Open 2022: नोवाक जोकोविच की की रवानगी के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन का आगाज हो गया है। राफेल नडाल और नाओमी ओसाका ने पहले राउंड में धमाल मचाया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP
राफेल नडाल और नाओमी ओसाका।
मुख्य बातें
  • ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022
  • दूसरे राउंड में पहुंचे नडाल-ओसाका
  • नडाल ने 20 ग्रैंडस्लैम अपने नाम किए हैं

मेलबर्न: नौ बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच की रवानगी के साथ ही सोमवार से शुरू हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन में फोकस अब टेनिस पर आ गया है और 20 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता रफेल नडाल तथा चैंपियन नाओमी ओसाका ने जीत के साथ आगाज किया। नडाल ने अमेरिका के मार्कोस गिरोन को 6-1, 6 -4, 6-2 से हराया। जोकोविच, नडाल और रोजर फेडरर 20 ग्रैंडस्लैम जीत चुके हैं। फेडरर घुटने की सर्जरी के कारण नहीं खेल रहे हैं जबकि जोकोविच को कोरोना का टीका नहीं लगाने के बाद ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश नहीं दिया गया।

नडाल की नजरें ओपन युग में चारों ग्रैंडस्लैम दो बार जीतने वाले जोकोविच के बाद दूसरे खिलाड़ी बनने पर लगी है। जोकोविच 2021 में फ्रेंच ओपन जीतने के बाद यह कमाल कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के रॉय एमर्सन और रॉड लावेर हर ग्रैंडस्लैम दो या अधिक बार जीत चुके हैं। महिला वर्ग में ओसाका ने कामिला ओसोरियो को 6-3, 6-3 से हराया। ओसाका ने पिछले साल यहां जीतने के बाद फ्रेंच ओपन 2021 से दूसरे दौर के मैच के बाद नाम वापिस ले लिया था और विम्बलडन भी नहीं खेली। टोक्यो ओलंपिक में वह तीसरे दौर में बाहर हो गई।

यह भी पढ़ें: राफेल नडाल ने दुनिया के नंबर-1 जोकोविच को रौंदा, 10वीं बार जीता रोम खिताब

पांचवीं वरीयता प्राप्त मारिया सक्कारी ने ततयाना मारिया को 6-4, 7-6 से हराया। वहीं तोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बेलिंडा बेंचिच ने क्रिस्टीना म्लादेनोविच को 6-4, 6-3 से मात दी। 15वीं वरीयता प्राप्त एलिना स्वितोलिना ने फियोना फेरो को 6-1, 7-6 से हराया। बेंचिच का सामना अब अमांडा अनिसिमोवा से होगा जिन्होंने क्वालीफायर एरियाने हार्तोनो को 2-6, 6-4, 6-3 से शिकस्त दी । कामिला जियोर्जी ने अनास्तासिया पोतापोवा को 6-4, 6-0 से हराया। पुरुष एकल में कार्लोस अलकारेज ने अलेजांद्रो ताबिलो को 6-2, 6-2, 6-3 से हराया।